Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक यादव का पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए आए कई दिग्गज: Image Credit Original Source

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव लखनऊ स्थित आवास पहुंच गया है. बुधवार को अचानक निधन के बाद परिवार गहरे सदमे में है. अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा.

Prateek Yadav Live News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन से सभी स्तब्ध है. लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को केजीएमयू ले जाया गया जहां से पीएम होने के बाद उनके निवास में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शव रखा गया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार दोपहर को साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर होगा. जानिए पल-पल की Live अपडेट.. युगान्तर प्रवाह पर 

लाइव अपडेट

May 13, 2026 · 06:37 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Death News LIVE: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुराने चोट के निशान और फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की पुष्टि

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने, दाहिने हाथ के नीचे, कलाई और बांह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने 5 से 7 दिन पुराना बताया है. दाहिनी कोहनी पर मिला चोट का निशान करीब दो दिन पुराना बताया गया. रिपोर्ट के अनुसार फेफड़ों में खून के थक्के जमने से कार्डिएक अरेस्ट हुआ. डॉक्टरों ने पैरों में सूजन भी दर्ज की है.

May 13, 2026 · 05:54 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Death News LIVE: अजय राय ने जताया शोक, बोले- प्रतीक यादव की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो
प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एक युवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति का अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है. अजय राय ने कहा कि प्रतीक यादव समाज के कमजोर वर्गों के बीच सक्रिय रहते थे और मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चल रहे थे. उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
May 13, 2026 · 05:25 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Death News LIVE: मेदांता से डॉक्टरों की सलाह पर डिस्चार्ज हुए थे प्रतीक यादव, बोले धर्मेंद्र यादव

प्रतीक यादव के निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6:45 बजे इस दुखद घटना की सूचना मिली. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव की तबीयत को लेकर पहले से जानकारी थी, लेकिन ऐसी आशंका किसी को नहीं थी. धर्मेंद्र यादव के अनुसार, वह मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे थे और डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था.

May 13, 2026 · 05:23 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Death News LIVE: रवि किशन ने जताया शोक, बोले- बेहद दुखद है प्रतीक यादव का असमय निधन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव बेहद सौम्य और सभ्य स्वभाव के व्यक्ति थे. कम उम्र में उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक है. रवि किशन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

May 13, 2026 · 05:15 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav को लेकर डॉक्टर ने क्या बताया
May 13, 2026 · 05:09 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Live News: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कार्डिएक अरेस्ट और फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की पुष्टि

लखनऊ मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई. डॉक्टरों ने फेफड़ों और हृदय में बड़ी मात्रा में रक्त के थक्के पाए, जिससे हार्ट और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. इसे पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म जैसी गंभीर स्थिति बताया गया है. ब्लड क्लॉट के नमूने और आंतरिक अंगों को आगे की केमिकल जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

May 13, 2026 · 05:03 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Live News: प्रतीक यादव के निधन पर अपर्णा यादव के घर पहुंचे CM योगी, परिजनों को दी सांत्वना

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित अपर्णा यादव के आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने पत्नी अपर्णा यादव और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

May 13, 2026 · 04:37 PM · Vishwa Deepak Awasthi
Prateek Yadav Live News: शव पहुंचते ही अपर्णा यादव, अखिलेश-डिंपल और शिवपाल समेत पूरा परिवार घर पहुंचा

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित आवास पहुंचते ही परिवार के सदस्य एक-एक कर वहां पहुंचने लगे. पत्नी अपर्णा यादव, भाई अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव और अन्य करीबी रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन किए. घर के बाहर समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि पूरे परिवार पर गहरे शोक का माहौल बना हुआ है.

13 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट

Prateek Yadav Live News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के अचानक निधन से सभी स्तब्ध है. लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को केजीएमयू ले जाया गया जहां से पीएम होने के बाद उनके निवास में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शव रखा गया है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार दोपहर को साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर होगा. जानिए पल-पल की Live अपडेट.. युगान्तर प्रवाह पर 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us