Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में मुस्कुराती दोस्ती पर टूटा हादसे का पहाड़ ! उड़े कार के परखच्चे, दो की मौत, एक लड़ रहा जंग

फतेहपुर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. धान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार की सुबह दोस्ती और जिंदगी दोनों थम गईं जब धान से लदा ट्रक अचानक कार पर पलट गया. हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चीख-पुकार से सन्नाटे में बदली सुबह ने पूरे कस्बे को गमगीन कर दिया. बताया जा रहा है सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर शवों को कब्जे में लिया और कार्रवाई में जुट गई है.

दोस्तों का अंतिम सफर, एक झड़के में हुई मौत

जानकारी के मुताबिक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी विजय बहादुर का 30 वर्षीय बेटा पंकज कुमार अपने दो दोस्तों के साथ कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा किसी काम से गया था. उसके साथ बिंदकी कस्बे के बजरिया बड़ा कुआं मोहल्ला निवासी धीरू पुत्र रामखेलावन (25) और मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी जसवंत कुमार पुत्र सिद्धार्थ (32) भी मौजूद थे. तीनों दोस्त सोमवार तड़के वैगन-आर कार से घर लौट रहे थे. रास्ते में हंसी-मजाक और गीतों के बीच चल रही दोस्ती की डोर कुछ ही पलों में मौत के साए में टूट गई.

पहुर मोड़ पर पलटी मौत की रफ्तार

बताया जा रहा है तड़के करीब 3 बजे जब तीनों दोस्त कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-बांदा मार्ग के पहुर मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में बिंदकी मंडी से धान लादकर हरियाणा जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया. ट्रक ने संतुलन खोया और सीधे कार के ऊपर पलट गया जिससे पूरी कार के परखच्चे उड़ गए गई. अंदर बैठे तीनों दोस्तों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस और सीओ ने मौके पर चलाया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बिंदकी प्रगति यादव और स्थानीय थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया गया. जब कार को खोला गया तो दृश्य हृदयविदारक था. पंकज और धीरू की सांसें थम चुकी थीं जबकि जसवंत बुरी तरह घायल था. तीनों को तुरंत बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पंकज और धीरू को मृत घोषित कर दिया. जसवंत को गंभीर हालत में इलाज के लिए रैफर कर दिया गया.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

गांव में पसरा मातम, ट्रक चालक फरार

हादसे की खबर जैसे ही बिंदकी के मुरादपुर और बजरिया बड़ा कुआं मोहल्ला पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हुई है जबकि तीसरा घायल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

28 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में मुस्कुराती दोस्ती पर टूटा हादसे का पहाड़ ! उड़े कार के परखच्चे, दो की मौत, एक लड़ रहा जंग

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार की सुबह दोस्ती और जिंदगी दोनों थम गईं जब धान से लदा ट्रक अचानक कार पर पलट गया. हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चीख-पुकार से सन्नाटे में बदली सुबह ने पूरे कस्बे को गमगीन कर दिया. बताया जा रहा है सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर शवों को कब्जे में लिया और कार्रवाई में जुट गई है.

दोस्तों का अंतिम सफर, एक झड़के में हुई मौत

जानकारी के मुताबिक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी विजय बहादुर का 30 वर्षीय बेटा पंकज कुमार अपने दो दोस्तों के साथ कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा किसी काम से गया था. उसके साथ बिंदकी कस्बे के बजरिया बड़ा कुआं मोहल्ला निवासी धीरू पुत्र रामखेलावन (25) और मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी जसवंत कुमार पुत्र सिद्धार्थ (32) भी मौजूद थे. तीनों दोस्त सोमवार तड़के वैगन-आर कार से घर लौट रहे थे. रास्ते में हंसी-मजाक और गीतों के बीच चल रही दोस्ती की डोर कुछ ही पलों में मौत के साए में टूट गई.

पहुर मोड़ पर पलटी मौत की रफ्तार

बताया जा रहा है तड़के करीब 3 बजे जब तीनों दोस्त कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-बांदा मार्ग के पहुर मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में बिंदकी मंडी से धान लादकर हरियाणा जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया. ट्रक ने संतुलन खोया और सीधे कार के ऊपर पलट गया जिससे पूरी कार के परखच्चे उड़ गए गई. अंदर बैठे तीनों दोस्तों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस और सीओ ने मौके पर चलाया रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बिंदकी प्रगति यादव और स्थानीय थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया गया. जब कार को खोला गया तो दृश्य हृदयविदारक था. पंकज और धीरू की सांसें थम चुकी थीं जबकि जसवंत बुरी तरह घायल था. तीनों को तुरंत बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पंकज और धीरू को मृत घोषित कर दिया. जसवंत को गंभीर हालत में इलाज के लिए रैफर कर दिया गया.

गांव में पसरा मातम, ट्रक चालक फरार

हादसे की खबर जैसे ही बिंदकी के मुरादपुर और बजरिया बड़ा कुआं मोहल्ला पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया. इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हुई है जबकि तीसरा घायल है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us