Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कलक्टरगंज की बेशकीमती ज़मीन की हुई खरीद के मामले में आया नया मोड़..क्या विधायक को बदनाम करने की रची जा रही है साज़िश.!

फतेहपुर:कलक्टरगंज की बेशकीमती ज़मीन की हुई खरीद के मामले में आया नया मोड़..क्या विधायक को बदनाम करने की रची जा रही है साज़िश.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

कलक्टरगंज में की एक बेशकीमती ज़मीन की हाल ही में हुई खरीद फरोख्त में मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है जहाँ एक ओर इस मामले में सदर विधायक विक्रम सिंह का नाम सामने आया है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को जमीन के खरीददार सदर विधायक के करीबी आनन्द मान सिंह व ज़मीन के विक्रेता धनंजय तिवारी ने एक साक्षा प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में कुछ चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है...पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:कलक्टरगंज की एक बेशकीमती जमीन की हुई खरीद फ़रोख़्त के मामले में सदर विधायक विक्रम सिंह और उनके साथ रहने वाले कुछ लोगों पर जमीन को ज़बरन सस्ते दामों में खरीदने का आरोप उसी ज़मीन के कथित दूसरे हिस्से के मालिक द्वारा लगाए थे।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस का लखनऊ में हुआ प्रदर्शन.. जिलाध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार..देर शाम रिहा.!

जिसके बाद सोमवार को सदर विधायक के साथ रहने वाले व उस ज़मीन के नए भू स्वामी आनन्द मान सिंह और ज़मीन को बेचने वाले धनंजय तिवारी पुत्र विमल किशोर तिवारी ने एक साक्षा प्रेस कान्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए धनंजय तिवारी ने बताया कि अपने अपनी ज़मीन अपनी स्वेच्छा से बिना किसी के दबाव में आकर आनन्द मान सिंह को बेची है।तिवारी ने कहा कि उनके ऊपर बैंक का क़रीब 40 लाख रुपया लोन का बकाया है और अब बैंक वाले कर्ज अदायगी को लेकर दबाव बना रहे थे इसी लिए मैंने इस जमीन को एक करोड़ दस लाख रुपए में आनंद मान सिंह को बेच दी है।और मैंने इसका एग्रीमेंट भी करा दिया है।

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

क्या है पूरा मामला जान लें..

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

शहर के ठीक बीचों बीच बसे कलक्टरगंज में एक बेशकीमती ज़मीन की बिक्री ज़मीन के एक हिस्से के वर्तमान कब्जेदार धनंजय तिवारी द्वारा सदर विधायक के क़रीबी आनंद मान सिंह को कर दी जाती है।जिसके बाद उस ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने के लिए जब आनन्द मान सिंह एक दिन पहुंचते हैं तो उसी ज़मीन के दूसरे हिस्से के वर्तमान कब्जेदार संजय कुमार उर्फ़ पप्पू तिवारी द्वारा इसका विरोध इस लिए किया जाता है कि अभी इस पूरी ज़मीन का सरकारी बंटवारा नहीं हुआ और बिना बंटवारा हुए इस जमीन को उनके पारिवारिक धनंजय तिवारी नहीं बेंच सकते हैं।मामला बढ़ा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर देर शाम निजी मुचलके पर ज़मानत देकर रिहा कर दिया।

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बीच सड़क शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप..शरीर पर थे चोट के निशान और बदन पर नहीं थे कपड़े.!

इसके अगले दिन ज़मीन के दूसरे हिस्से के वर्तमान कब्जेदार संजय कुमार उर्फ पप्पू तिवारी पुत्र कमल किशोर तिवारी जो वर्तमान में ब्राह्मण चेतना मंच के अध्यक्ष भी हैं उनके द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर सदर विधायक के ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगाते हुए यह कहा जाता है कि विधायक और उनके गुर्गे शहर की विवादित जमीनों को सस्ते दामों में जबरन खरीद कर कब्जा कर लेते हैं।तिवारी ने यह भी कहा कि परिवारिक लोगों को आपस मे लड़ाकर ज़बरन जमीन हथिया लेना विधायक और उनके गुर्गों का पेशा बन गया है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर सदर विधायक विक्रम सिंह तो सामने नहीं आए लेकिन जमीन खरीदने वाले आनंद मान सिंह व ज़मीन बेचने वाले धनंजय तिवारी ने सोमवार को एक साक्षा प्रेस कांफ्रेंस कर इन सारे आरोपों का खण्डन किया।इतना ही धनंजय तिवारी ने कहा कि उनके ताऊ के लड़के पप्पू तिवारी अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं।उनके द्वारा इस मामले में जबरन सदर विधायक का नाम घसीटा जा रहा है।धनंजय ने यह भी कहा कि उनको अपने ताऊ के लड़के पप्पू तिवारी से जान का खतरा है।

(ख़बर की शुरुआत में इस पूरे मामले का वीडियो लगा हुआ है।जिसको देखकर भी आप पूरे मामले को विस्तार से समझ सकते हैं।)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us