Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Afghanistan T-20 Series: चिन्नास्वामी में पहले आया रोहित का तूफान ! फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दो सुपरओवर, फिर विश्नोई का चला जादू- ऐसे भारत ने किया क्लीनस्वीप

India Vs Afghanistan T-20 Series: चिन्नास्वामी में पहले आया रोहित का तूफान ! फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दो सुपरओवर, फिर विश्नोई का चला जादू- ऐसे भारत ने किया क्लीनस्वीप
सुपर ओवर में जीता भारत, रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

IND vs AFG T-20 Series

भारत और अफगानिस्तान (India And Afghanistan) के बीच बेंगलुरु (Banglore) में खेला गया अंतिम टी 20 मुकाबला बेहद रोमांचक रहा यह मैच सुपर ओवर तक गया. मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ जो टाई रहा, फिर दोबारा सुपर ओवर में भारत ने इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा.

दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला मुकाबला

बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswami Stadium) में बुधवार को आख़िरी टी-20 मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक मैच रहा. बार-बार दिल की धड़कनों को बढ़ा देने वाले इस मैच में जो-जो हुआ वह बड़ा ही रोमांच से भरा था. आख़िरकार यह मुकाबला भारत ने जीतकर क्लीन स्वीप (Clean Sweep) किया. इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे (Highvoltage Drama) वाले मैच में सबकुछ देखा गया, दो सुपर ओवर (Superover) वाला मुकाबला हर किसी की धड़कने बढ़ा रहा था. कभी भारत तो कभी अफगानिस्तान दोनों ही टीमो ने शानदार खेल दिखाया. 

रोहित का सैकड़ा और रिंकू का अर्धशतक

भारत ने आज टॉस जीत (Won Toss) कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा के इरादे बिल्कुल अलग थे. भारत की शुरुआत आज बेहद खराब रही एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत बहुत ही कम स्कोर पर रुक जाएगा. भारत का एक समय स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 22 रन था. जिसमें आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली जिन्होंने आज खाता नहीं खोला, फिर शिवम दुबे और संजू सैमसन भी जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए थे.

फिर कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने फिनिशर की भूमिका अदा करने वाले रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला. इसके बाद दोनों ने ही आक्रामक अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को विशाल स्कोर की तरफ आगे बढ़ाया. इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा शतक भी जड़ा. भारत ने 20 ओवर खेलते हुए 212 रन बनाए जिसमें रोहित शर्मा 121 पर नाबाद रहे अपनी पारी में 8 छक्के जड़े. जबकि रिंकू सिंह 69 पर नाबाद लौटे जिन्होंने 6 छक्के जड़े.

दूसरे सुपरओवर में जीता भारत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरूआत बेहद शानदार रही. दोनों ओपनर्स गुरबाज (Gurbaz) और जादरान (Jadran) ने शानदार शुरुआत दी. दोनों 50-50 रन बनाकर आउट हुए. फिर गुलबदीन नैब और नबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और लक्ष्य के काफी नजदीक पहुंच गए. स्कोर लेवल रहा मैच टाई हो गया.

अब सुपर ओवर (Super over) की बारी आई,  पहले बल्लेबाजी अफगानिस्तान ने की जिसने 16 रन बनाए, भारत ने भी 16 बनाये और सुपरओवर टाई हो गया, फिर दूसरा सुपर ओवर हुआ जिसमें भारत 11 रन ही बना सका. गेंद थमाई गयी रवि विश्नोई को विश्नोई ने तीन गेंदों में ही यह मैच खत्म कर भारत को सुपर ओवर में मैच जीता दिया. भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया. कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच तो शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया.

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us