Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक

न्यूज़ीलैंड ने 41 रनों से जीता खिताब, बने विनर: Image Credit Original Source

इंदौर (Indore) में खेले गए आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड (Newzealand) ने भारत को 41 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा किया. कीवीज़ ने पहली दफा भारत में वनडे सीरीज जीती है.

India Vs Nz News: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में चेज़ मास्टर विराट की शतकीय पारी भी टीम को जीत न दिला सकी. डेरेल मिचेल के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच तो जीता ही साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमाया.

कीवीज़ ने 41 रन से जीता मुकाबला

सुपर सन्डे को इंदौर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में कीवीज़ ने भारत को 41 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जहां कीवीज़ की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती तीन विकेट मात्र 54 रन पर गंवा दिए थे.. फिर एक बार डेरेल मिचेल ने मोर्चा संभाला, फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिये 219 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 337 तक पहुंचाया. 

मिचेल और फिलिप्स के शतक

डेरेल मिचेल ने भारत के खिलाफ  अपना चौथा शतक जड़ा.. जहाँ उन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं फिलिप्स ने भी शतक झड़ते हुए 106 रन बनाये. न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारत की ओर से अर्शदीप और राणा ने 3-3 विकेट लिए.

टीम इंडिया की शुरुआत रही बेहद खराब

338 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. हिटमैन रोहित शर्मा मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान गिल भी 23 रन बनाकर आउट हो गए. अय्यर व राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. कोहली ने रेड्डी के साथ पारी को संभाला रेडडी ने बड़े शाट्स लगाए 53 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. एक ओर से कोहली टिके हुए थे, जडेजा भी 12 रन बनाकर जल्द अपना विकेट गंवा बैठे. उस वक्त लग रहा था कि भारत जल्द ही मैच गंवा देगा, फिर हर्षित राणा और विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया.

विराट का शतक नहीं आया काम

हर्षित राणा ज्यादा ही आक्रामक दिखाई दिए. जहां उन्होंने 52 रनों की तेज पारी खेली जिसमे 4 छक्के शामिल थे. राणा के आउट होते ही विराट ने तेजी दिखाई, रिक्वायर्ड रन रेट बढ़ रहा था, तभी स्कोर बढ़ाने के चक्कर मे कोहली भी विकेट गंवा बैठे, विराट ने शतक तो जड़ा लेकिन टीम को जीत न दिला सके. विराट ने वनडे करियर का 54वां शतक जड़ा. विराट ने 124 रनों की पारी खेली.

भारत की पूरी पारी 296 रनों पर सिमट गई जबकि 4 ओवर शेष थे. न्यूज़ीलैंड ने भारत में पहली दफा एकदिवसीय सीरीज जीती है. वही इस मुकाबले में मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ही प्लेयर आफ द सीरीज़ से भी नवाजे गए.

18 Jan 2026 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us