Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:बसपा ने किया फ़तेहपुर के तीन बड़े नेताओं का निष्कासन.लगे कई गम्भीर आरोप।

Fatehpur News:बसपा ने किया फ़तेहपुर के तीन बड़े नेताओं का निष्कासन.लगे कई गम्भीर आरोप।
फाइल फोटो: मायावती (साभार गूगल)

फतेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बसपा ने जिले के तीन बड़े नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। पंचायत चुनाव से पहले बसपा का यह कदम कहीं उसके लिए भारी पड़ सकता है।पार्टी जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए इस मामले की पुष्टि की है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News: फ़तेहपुर में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर घमासान मच गया है।बसपा ने अपनी पार्टी के तीन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। इसमें बसपा से चार बार के विधायक और खेल मंत्री रह चुके अयोध्या प्रसाद पाल,पूर्व विधायक आदित्य पाण्डेय और जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनवारुल हक शामिल है।

बसपा फ़तेहपुर ने पत्र जारी करते हुए की पुष्टि..

बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि अयोध्या प्रसाद पाल, आदित्य पांडेय और अनवारुल हक द्वारा पार्टी कार्यो में अनुशासन हीनता और विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के कारण इनका निष्कासन किया गया है।जिलाध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि इन लोगों को कई बाद इन गतिविधियों के प्रति चेताया भी गया लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई फर्क नहीं दिखा जिसकी वज़ह से इनका निष्कासन किया गया। जबकि जानकारी के अनुसार बसपा ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए कई सीटों पर उमीदवारों की घोषणा की थी और निर्देश दिए गए थे कि पार्टी के सभी नेताओं को इनका समर्थन करना है जबकि पूर्व मंत्री ने अपने ही बेटे को जमरावां सीट से चुनाव में खड़ा किया है। इसीप्रकार से आदित्य पांडेय ने भी अकबरपुर नसीरपुर सीट से अपने उम्मीदवार को चुनाव में खड़ा किया है जबकि यही हाल अनवारुल हक का भी बताया जा रहा है।

बसपा फ़तेहपुर द्वारा जारी पत्र

वहीं पूर्व मंत्री ने कहा मेरे साथ षड्यंत्र किया गया है पार्टी के कुछ लोग टिकट देने के नाम पर अवैध वसूली करते है जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे पार्टी से निकालने की चाल चली गई।

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

 आदित्य पांडेय बताते हैं कि पार्टी  जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम द्वारा टिकट के नाम पर वसूली की जा रही थी जिसके लिए मैंने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर सारी जानकारी दी थी और कहा था कि इसपर कार्रवाई नहीं हुई तो इसी को मेरा त्यागपत्र समझा जाए।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us