Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Fake Kidnapping Case : परिजनों से रकम ऐंठने के लिए आईआईटी चयनित छात्रा ने प्रेमी संग खुद के अपहरण की रची झूठी कहानी,बस्ती से धरे गए

Kanpur Fake Kidnapping Case : परिजनों से रकम ऐंठने के लिए आईआईटी चयनित छात्रा ने प्रेमी संग खुद के अपहरण की रची झूठी कहानी,बस्ती से धरे गए
आईआईटी चयनित छात्रा प्रेमी संग दबोची गई बस्ती से

कानपुर में बीते दिनों आईआईटी चयनित छात्रा के अपहरण मामले में नया मोड़ सामने आया है.जांच में पता चला है कि छात्रा ने इस अपहरण की योजना अपने प्रेमी संग खुद बनाई थी. जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बस्ती जिले से छात्रा और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उन्हें कानपुर लाया गया.जहां दोनों पर कार्रवाई की जा रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर की बीटेक छात्रा ने खुद रची प्रेमी संग अपहरण की साजिश,परिजनों से फ़िरौती की मांग
  • छात्रा का क्षेत्र के ही युवक से था प्रेम प्रसंग,कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला
  • दोनों को पुलिस ने बस्ती जिले से किया गिरफ्तार,कर रही है पूछताछ

police caught her lover from Basti district : कानपुर में आईआईटी चयनित छात्रा के  अपहरण को लेकर पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस की जांच में यह अपहरण संदिग्ध पाया गया था.और हुआ भी कुछ वैसा ही. दरअसल यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला, छात्रा ने फेक किडनेपिंग का प्लान प्रेमी के साथ रचा और परिजनों से इस बाबत रकम ऐंठना चाही. पुलिस द्वारा इस अपहरण कांड की गम्भीरता से जांच की जा रही थी.आखिरकार पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छात्रा और उसके प्रेमी को अन्य जिले से गिरफ्तार कर लिया है.

आईआईटी चयनित छात्रा के अपहरण का मामला

कानपुर के बर्रा विश्व बैंक में रहने वाली छात्रा हंसिका वर्मा जिसका चयन रुड़की आईआईटी में इसी वर्ष हुआ था. बीते शुक्रवार को वह घर से बैंक के लिए निकली थी. तभी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. देर शाम छात्रा के ही मोबाइल से पिता के मोबाइल पर वीडियो आया. तब जाकर यह जानकारी हुई कि छात्रा का अपहरण हो गया है और आरोपित ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांगी की है.

पुलिस को पहले से ही इस मामले में हुआ था शक,दोनों ने सोची समझी साजिश के तहत रची झूठी कहानी

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीमें गठित कर छात्रा के तलाश शुरू की. जहां पुलिस को छात्रा के सोशल अकाउंट से कई ऐसे साक्ष्य मिले जिससे इस अपहरणकांड का शक दूसरी ओर इशारा करने लगा.इस कहानी में एक नया मोड़ पुलिस जांच में कन्फर्म हुआ कि छात्रा का अफेयर क्षेत्र के ही राज सिंह नाम के युवक से चल रहा है.और वह उसी के साथ है.क्योंकि युवक भी घर से गायब था. पहले भी पुलिस को कुछ फुटेज लखनऊ में भी शनिवार को बरामद हुए थे.जिसमें छात्रा किसी युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दी. परत दर परत खुलती चली गई और यह मामला कुछ सोची समझी साजिश का लगने लगा.

कोर्ट मैरिज की बात आ रही सामने दोनों को बस्ती से किया अरेस्ट

माना जा रहा था कि इस अपहरण कांड के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है और हुआ भी ऐसा ही कुछ.पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि बर्रा 6 में रहने वाले राज सिंह से छात्रा ने कोर्ट मैरिज कर ली है. पुलिस को देर रात दोनों का इनपुट गोंडा मिला लेकिन वहां दोनों का पता नहीं चला. माना जा रहा था कि यह दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे. लेकिन उससे पहले ही बस्ती में मिले इनपुट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर कानपुर लाया गया.

जेसीपी ने कहा मैरिज सर्टिफिकेट की कराई जाएगी जांच

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि छात्रा और उसके प्रेमी राज सिंह को पुलिस की स्पेशल टीम ने बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है. पहले ही घटना में कुछ संदिग्ध लग रहा था. अब यह क्लियर हुआ कि छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था. बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ खुद ही गई थी. परिजनों से रकम ऐठने के लिए उसने यह षड्यंत्र रचा. एक मैरिज सर्टिफिकेट भी दोनों का बरामद हुआ है. मैरिज सर्टिफिकेट की जांच कराई जा रही है. दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us