Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bank Locker : बैंक के लॉकर से संदिग्ध परिस्थितियों में फिर गायब हुए लाखों के जेवर,जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Bank Locker : बैंक के लॉकर से संदिग्ध परिस्थितियों में फिर गायब हुए लाखों के जेवर,जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित खाताधारक

कानपुर में एक बार फिर बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है,वही लॉकर से जेवर इस तरह से गायब हो जाना कहीं न कहीं सन्देह का इशारा कर रहा है, फिलहाल एसीपी कलक्टरगंज समेत फारेंसिक ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • बैंक के लॉकर से कीमती जेवर संदिग्ध परिस्थितियों में हुए गायब
  • पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत, फारेंसिक जुटी जांच में
  • 2022 में एक बैंक के 11 लाकर्स से भी गायब हुए थे करोड़ो का सामान

Jewelery worth lakhs missing from bank locker in Kanpur : कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागंज स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बैंक है जहां बैंक के खाताधारक ने बैंक के लॉकर से करीब 10 लाख के जेवर गायब होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की.आपको बात दें कि वर्ष 2022 में भी फीलखाना क्षेत्र स्थित बैंक से कई लाकर्स से करोड़ो का सामान गायब हुआ था,जिसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच के आदेश दिए है.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़ित गुरविंदर सिंह की माता जी के नाम पर नयागंज स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में लॉकर है, पीड़ित के मुताबिक पिछले कई दिनों से व्यापार में नुकसान हुआ है और काम भी ठप चल रहा है जिसके बाद माता जी ने लाकर से जेवर निकालकर दूसरा काम शुरू करने की बात कही थी, जब बैंक कुछ दिन पहले दिन में आए तो लॉकर खोला जिसमें बड़ा सामान करीब 10 लाख तक के जेवर गायब मिले, तो इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी.

जब इस बाबत बैंक कर्मियों से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है,जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.जहां पुलिस और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी को खंगाल कर जांच शुरू कर दी है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

2022 में एक बैंक के कई लाकर्स से करोड़ो का सामान हुआ था चोरी

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

गौरतलब है कि कानपुर में बैंकों के लॉकर से जेवर गायब होना ये पहली बार नही इसी क्षेत्र से जुड़े 2022 में कराचीखाना स्थित एक बैंक के लाकर से कई खाताधारकों के कीमती सामान संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे जिसमें 11 लॉकरों से करोड़ों के जेवर चोरी हुए थे. उस वारदात में बैंक का मैनेजर भी शामिल था, इस मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधक और लॉकर की देखरेख करने वाले समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही भी की थी.फिलहाल एक बार फिर लाकर के मामले में बैंक कर्मियों के होश उड़ा दिए है जहां पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us