Kanpur Sarraafa Association : लूट की घटनाओं से दहशत में सर्राफा व्यापारी,पुलिस कमिश्नर से मिलकर की सुरक्षा की मांग
कानपुर में चोरों व लुटेरो के हौसले बुलंद है जहां भी मौका मिलता है ये शातिर जरा भी नहीं चूकते सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पूर्व की घटनाओं का भी खुलासा हो और सर्राफा मंडी में सुरक्षा के साथ गश्त बढ़ाई जाए.
हाईलाइट्स
- कानपुर में सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
- बाजारों में गश्त बढाने की करी मांग, पूर्व की घटनाओं का खुलासा हो जल्द
- पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को दिया आश्वासन
Bullion traders gave memorandum to the police commissioner : सर्राफा व्यापारियों के साथ पूर्व में हुई लूट व चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, इस दौरान सर्राफा व्यापारियों ने पिछले 2 वर्षों में ज्वेलरी व्यवसाय पर हुए हमलों और सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई लूट के मामले जिसमें अबतक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है किसी भी घटना का वर्कआउट न कर पाने की वजह से आम व्यापारियों का पुलिस के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है हर तरफ व्यापारियों में असंतोष की भावना व्याप्त हो गई है.
बढ़ाई जाए पुलिस की गश्त

सर्राफ व्यापारी को मारा था चापड़
गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार की रात को बिधनु के गोपाल नगर क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में लूट के इरादे से चापड़ लेकर आया एक शातिर शख्श ने व्यापारी पर चापड़ से वार किए जहां हिम्मत दिखाते हुए व्यापारी व उसके साथियों ने उस आरोपित को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया था और उसपर कार्यवाही की जाने लगी ,वही कल की घटना के बाद परिजन दहशत में है .फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है.
