Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बन रहे बारिश के आसार ! प्रदेश में कई जगह सुबह से छाए हुए हैं बादल, जानिए IMD की चेतावनी

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बन रहे बारिश के आसार ! प्रदेश में कई जगह सुबह से छाए हुए हैं बादल, जानिए IMD की चेतावनी
यूपी में बन रहे बारिश के आसार, कई जगह छाये बादल

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बेहद कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. आलम यह है कि लोग इस चिलचिलाती धूप को मई और जून वाली धूप समझने लगे हैं. उधर प्रदेश के कुछ जिलो में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है. सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के आसार जताए हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी में इस सप्ताह बारिश का अलर्ट, कई शहरों में सुबह से ही छाए हुए बादल
  • कल भी प्रदेश के कई शहरों में मध्यम बारिश से तापमान में आई गिरावट
  • मौसम विभाग ने कहा आज से मौसम में रहेगा बदलाव,कई जगह बारिश की सम्भावना

UP Weather IMD Alert Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल हुई हल्की बारिश ने कुछ हद तक गर्मी जरूर कम की है. रात में इसका असर देखा गया था, जहां कई शहरों में रात से ठंडी हवा चलने लगी थी. सुबह से प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए हुए हैं. माना जा रहा है कि बारिश इन शहरों में भी हो सकती है. उधर कुछ दिनों से कड़ी धूप से लोग बेहाल हैं. कहीं न कहीं मौसम में बदलाव होने के चलते कुछ हद तक जरूर लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

 

यूपी में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट  जारी किया है. माना जा रहा है कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आते ही, मौसम में परिर्वतन होगा. लोगों को इस भीषण उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि बारिश अगर हल्की हुई और धूप निकल आयी तो ये उमस और बढ़ा देगी.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

सुबह से कई शहरों में छाए हुए हैं बादल

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

दरअसल प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश से रात से ही मौसम में परिवर्तन हुआ. रात में ठंडी हवाएँ चल रही थी. सुबह भी कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज , आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं.  कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लखनऊ,फतेहपुर बाराबंकी, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, झांसी, हमीरपुर, उरई, आगरा समेत कई जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यम और हल्की बारिश

उधर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना बनी हुई है. आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट पर भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण सप्ताह भर प्रदेश में कई जिलों में बारिश की सम्भावना है.  लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिले में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं. बादल छाये रहेंगे, हवाएं चलेंगी, ऐसे में गर्मी और उमस से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us