Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Weather News : यूपी में भीषण गर्मी से त्राहिमाम, तापमान 44 पार-इंद्रदेव के भरोसे बिजली विभाग

Up Weather News : यूपी में भीषण गर्मी से त्राहिमाम, तापमान 44 पार-इंद्रदेव के भरोसे बिजली विभाग
यूपी में गर्मी से बेहाल हुए लोग ऊपर से बिजली का संकट : फोटो प्रतीकात्मक

Up Weather News: उत्तर प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी से त्राहिमाम मचा हुआ है. एक तरफ दिन और रात में गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती को लेकर भी हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में इंसान करे तो क्या करें .आसमान ऊपर से आग उगल रहा है और बिजली का संकट अलग लोगों को बेचैन कर रहा है. अब इंद्र देव के भरोसे बिजली विभाग नज़र आ रहा है


हाईलाइट्स

  • यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप,पारा 44 पार
  • बिजली संकट भी गहराया,लोग हुए बेचैन, इंद्रदेव के भरोसे बिजली विभाग
  • मानसून के लिए करना पड़ेगा अभी और इंतजार

UP Weather Updates UPPCl News : यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह से ही मौसम में गर्म हवाओं ने इतनी तपिश बढ़ा रखी है कि पूछिये मत, आलम यह है कि सड़कों पर निकलना दूभर हो चुका है. अबतक दिन और शाम को लू के थपेड़े शरीर पर वार कर रहे थे. अब रात में भी गर्म हवाओं ने मुश्किलें पैदा कर दी. उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला झांसी 46 डिग्री तो प्रयागराज 45 पर रहा. जबकि कानपुर सहित फतेहपुर की मंगलवार की रात सबसे ज्यादा गर्म रही. 

रात में भी बढ़ रहा तापमान (UP Weather News UPPCl)

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले बिजली के संकट व भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं. आलम यह है कि अब रात में भी गर्म हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी है. सुबह 7 बजते ही गर्म हवाओं फिर लू के थपेड़े और दूसरी तरफ बिजली का संकट गहराया हुआ है.जिससे प्रदेशवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बिजली विभाग भी अब इंद्रदेव के भरोसे दिखाई पड़ रहा. इसको लेकर सोसल मीडिया में लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं.

बात की जाए तापमान की तो झांसी में सबसे ज्यादा तापमान 46 डिग्री ,प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. इसके अलावा प्रदेश के 8 स्थानों में तापमान 44 के पार रहा.जिसमें कानपुर,वाराणसी,फुर्सतगंज,आगरा, बस्ती और हमीरपुर है.सूर्य देव के तेवर इतने सख्त हैं कि सुबह 11 बजते ही पारा 40 डिग्री पार कर रहा है.इसका सीधा असर सामान्य जन जीवन पर भी पड़ने लगा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

खास बात यह रही कि मंगलवार रात कानपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा.जहां न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि लखनऊ, फतेहपुर,हमीरपुर, अलीगढ़,वाराणसी,बलिया में रात का टेम्परेचर 30 से 32 डिग्री रिकार्ड किया गया. यानी सबसे ज्यादा गर्म रात कानपुर की रही.फिलहाल मौसम विभाग की माने तो मानसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बिजली गुल गर्मी फुल (UP Weather Updates UPPCl News)

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

उधर प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली का संकट भी गहराया हुआ है.भीषण गर्मी की वजह से ट्रांसफार्मर में आग,फाल्ट होना और बिजली का कई-कई घण्टों न आना गर्मी में और बेचैनी बढ़ा रहा है.जिससे आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है.

कानपुर में कई क्षेत्रों में बिजली का संकट रहा जिसके बाद लोगों ने केसा का घेराव करते हुए नारेबाजी की.

कल्याणपुर स्थित मसवानपुर क्षेत्र में सबस्टेशन पर जाम लगाकर नारेबाजी और हंगामा किया. पिछले 4 दिनों से कानपुर क्षेत्र के कई इलाकों में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं .मंगलवार को भी बिजली ने आंख मिचोली खेली जिसके बाद लोगों ने एकजुट होकर सब स्टेशन पर हंगामा किया. वहीं कानपुर की सीमा से लगे फतेहपुर में भी बिजली संकट गहरा गया है.

बिजली में जल्द हो सुधार (UP Weather Updates UPPCl News)

 कई कई घंटों से बिजली ना आने के क्षेत्र के लोग काफी बेचैन और परेशान दिखाई दिए. खासतौर से बच्चों को भी इस भीषण गर्मी और बिजली के संकट से जूझना पड़ रहा है. बिजली संकट को लेकर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है और केस्को की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए हैं साथ ही जल्द से जल्द बिजली कटौती में सुधार को लेकर मांग भी की है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us