Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL Diwali News: बिल बकाया है तब भी दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली ! योगी सरकार ने दी त्यौहारी सीजन में राहत

UPPCL Diwali News: बिल बकाया है तब भी दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली ! योगी सरकार ने दी त्यौहारी सीजन में राहत
दीपावली पर यूपी में बिजली नहीं कटेगी

UPPCL Diwali News: उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए योगी सरकार ने त्योहारी सीजन में जिनका बिजली बिल बकाया है उन्हें राहत देने का काम किया है. दीवाली के मौके पर बिजली बिल के बकायेदारों की बिजली नहीं काटी जाएगी. पावर कारपोरेशन के चेयरमैन के निर्देश हैं कि त्यौहार तक किसी को परेशान न किया जाए और घरेलू श्रेणी में आने वाले बकायेदारों की बिजली न काटी जाए.


हाईलाइट्स

  • दीपावली पर्व पर यूपी में नहीं कटेगी बिजली, शहरी और ग्रामीण दोनों जगह निर्बार्द्ध आपूर्ति के आदेश
  • बिजली बिल बकायेदारों को भी राहत, नहीं कटेगी उनके यहां भी बिजली
  • योगी सरकार ने दिए निर्देश, पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने समस्त अधिकारियों को दिए निर्देश

Electricitynbill will not be cut on Diwali Up : त्यौहारी सीजन चल रहा है. दीपावली पर्व आने वाला है ऐसे में  यूपी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को त्यौहार पर बड़ी राहत देने का कार्य किया है. यदि आप उत्तर प्रदेश से हैं तो यह खबर आपके लिए है. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल नहीं जमा है या बकाया है उन्हें त्यौहार तक परेशान होने की जरूरत नहीं है. विद्युत विभाग दीपावली पर बकायेदारों की भी बिजली नही काटेगी. यह निर्देश पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने आलाधिकारियों को दिए हैं.

बिजली बकायेदारों को दीपावली तक राहत

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दीपावली पर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया है. दरअसल त्योहारी सीजन में यह निर्देश जारी किए गए हैं. जिन बिजली उपभोक्ताओं के बिल बकाया है उनकी त्यौहार पर बिजली नहीं काटी जाएगी. न ही उन्हें परेशान किया जाएगा. पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समस्त अधिकारियों को यह निर्देश जारी कर दिए हैं. इससे प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू श्रेणी के बिजली बकायेदारों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी.

नगरीय वितरण मंडल के आंकड़े

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

बात की जाए नगरीय वितरण मंडल के आंकड़ों की जो पिछले महीने आए उसके हिसाब से गोरखपुर में 2.28 लाख उपभोक्ताओं की संख्या है. जिनमें 1.20 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका बिजली बिल तो बना दिया जाता है, लेकिन 40 हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं जो दो से तीन महीने में अपने बिजली बिल का भुगतान करते हैं.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

20 हजार उपभोक्ताओं का रिकार्ड है पर नान ट्रेसेबल श्रेणी में आ रहे हैं और वे उपभोक्ता जो बकाएदार की श्रेणी में ही रहते हैं, उनकी संख्या करीब 40 हजार है. ऐसे में इन बकाएदारों को त्यौहार तक बिजली में राहत दी है.

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के द्वारा धनतेरस व दीवाली के त्योहार पर पूरे प्रदेश में बिजली न काटने के निर्देश दिए हैं. बिजली विभाग ने समस्त अधिकारियों के साथ ही डिस्कॉम को भी निर्देशित कर दिया है. ऐसे में उन बिजली बकाएदारों को काफी राहत मिलेगी. सरकार ने उन्हें दीपावली के पर्व पर यह राहत दी है इससे बिजली उपभोक्ताओं में खुशी है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us