Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Yogi Adityanath : सीएम के सख्त निर्देश, किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की न हो कुर्बानी, कांवड़ यात्रा और बक़रीद को लेकर बैठक में दिए अहम निर्देश

Yogi Adityanath : सीएम के सख्त निर्देश, किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की न हो कुर्बानी, कांवड़ यात्रा और बक़रीद को लेकर बैठक में दिए अहम निर्देश
आगामी पर्वो को लेकर सीएम ने बैठक में दिए निर्देश

4 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है.29 जून को देशभर में बकरीद का पर्व मनाया जाएगा जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी तरह से प्रतिबंध पशु की कुर्बानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान दें साथ ही खुले में कुर्बानी ना हो जगह-जगह साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें.


हाईलाइट्स

  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्वो को लेकर की आलाधिकारियों के साथ बैठक,दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • श्रावण मास की कावंड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो, अराजकता फैलाने वालों पर करें कार्यव
  • बक़रीद पर्व पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो, साफ-सफाई के दिये निर्देश

CM gave instructions in a meeting with officials : लखनऊ में हुई सीएम योगी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में सावन और बकरीद पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई. 29 जून को बकरीद पर्व को लेकर सतर्कता बरतने की भी निर्देश दिए गए हैं.4 जुलाई से सावन मास शुरू हो रहा है.ऐसे में कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े निर्देश दिए गए.

प्रतिबंधित पशुओं की न हो कुर्बानी

29 जून को बकरीद का पर्व देश भर में मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की किसी भी सूरत में कुर्बानी ना हो इसका विशेष ध्यान दें. कुर्बानी के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने की बात भी कही है.सीएम ने बैठक के दौरान कहा बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिन्हांकन पहले से ही होना चाहिए. विवादित जगहों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए. पूर्व में तय और चिन्हित स्थान के अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी न हो.

कावंड़ यात्रा मार्ग पर मांस की बिक्री न हो

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 4 जुलाई से सावन मास शुरू होने जा रहा है कावड़ यात्रा मार्ग पर मांस की बिक्री न हो. यातायात सुचारू रहे किसी भी हाल में आवागमन बाधित न हो.कावंड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी लगाएं जाएं,कांवड़ शिविर लगाए जाएं.आगामी पर्व-त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरह से मनाए जाने के निर्देश दिए.बकरीद पर तय स्थान पर होगी कुर्बानी, साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किये जाएं.कोई भी अराजकता या शरारती तत्व दुस्साहस करता मिले तो कड़ाई से पुलिस उन पर कार्यवाई करे.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर्याप्त दें

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

सीएम ने साफ किया कि ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, पर्व-त्योहारों के बीच सुचारु रूप से बिजली अपूर्ति दी जाए.कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के अच्छे प्रबंध हों.गोताखोरों की तैनाती, बिजली की हर हाल में किसी को परेशानी न हो. पहले से तय कर लें कि जहां भी बिजली की समस्या आ रही हो उसे तत्काल दुरुस्त करवा लें.

अराजकता फैलाने वालों पर रखें विशेष नज़र

पर्व-त्योहार में प्रशासन द्वारा आम जन को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें, लेकिन परंपरा के विरुद्ध कोई कार्य न हो.आयोजकों को कार्यक्रम की अनुमति दें, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि हर कोई नियम-कानून का पालन करेगा. धार्मिक यात्राओं,जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए. ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए. हर दिन शाम के समय पुलिस बल पैदल पेट्रोलिंग जरूर करे. पीआरवी 112 एक्टिव रहे अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से निपटा जाए.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us