Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Gram Panchayat News : ग्राम प्रधानों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगी योगी सरकार

UP Gram Panchayat News : ग्राम प्रधानों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगी योगी सरकार
सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए अब ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग देगी. इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगें. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम प्रधानों को दी जाएगी ट्रेनिंग..
  • पूरे प्रदेश में खोले जाएंगें 21 ट्रेनिंग सेंटर..
  • ग्राम प्रधानों सहित 83000 लोगों को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य..

Up Gram Panchayat News : गांव को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए योगी सरकार अब ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग देगी इसके लिए पूरे प्रदेश में 21 प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे जहां अलग-अलग सत्रों में 25000 से ज्यादा ग्राम प्रधानों पंचायत सहायकों समेत 83000 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा. 

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के 25 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है.

हाल में प्रशिक्षण देने वाले ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया गया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 25,145 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है. इसके तहत 43,242 राजस्व गांवों को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक आदि लगभग 83,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जो वास्तविक रूप से गांवों में काम करेंगें.उन्होंने बताया कि इन लोगों का प्रशिक्षण लखनऊ के अलावा 20 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) पर भी कराया जाएगा.हर प्रशिक्षण केन्द्र पर छह ‘मास्टर ट्रेनर’ तैनात किये गये हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us