Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:सोनभद्र की पहाड़ी में सोने की खान होने के दावे को जीएसआई ने नकारा..!

UP:सोनभद्र की पहाड़ी में सोने की खान होने के दावे को जीएसआई ने नकारा..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के सोनभद्र ज़िले में सोने की खान होने के दावे को भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली संस्था जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने नकार दिया दिया है..पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:हर कोई सपनो में खो गया था! लग रहा था एक बार फ़िर भारत सोने की चिड़िया बनने जा रहा है।और सबसे ज़्यादा खुसी तो इस बात की थी कि यूपी में इतना बड़ा सोने का भंडार मिला है।3 हज़ार टन सोना सोनभद्र की सोन पहाड़ी से निकलेगा शुक्रवार को जैसे ही यह ख़बर आई तो पूरे देश में सोनभद्र की चर्चा होने लगी।लेक़िन यह खुशी शनिवार शाम होते होते एक झटके में ख़त्म हो गई।दरअसल भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली संस्था जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (जीएसआई) ने कहा है कि उसने सोनभद्र में 3,350 टन सोने का कोई अनुमान नहीं लगाया है और न ही वो मीडिया में चल रही ख़बरों की पुष्टि करता है।

ये भी पढ़े-UP:सोनभद्र में मिली सोने की खान से बदल जाएगी देश की क़िस्मत..हजारों टन मिलने की उम्मीद..!

जियोलॉजिक सर्वे ऑफ़ इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने 'सोनभद्र में सोने की खोज के लिए कई बार खनन किया लेकिन इसके नतीजे उत्साहवर्धक नहीं रहे।'

क्यों हुई सोनभद्र में सोने की चर्चा..

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के खनिज विभाग ने कहा था कि राज्य के सोनभद्र में हज़ारों टन सोना होने की संभावना है और इस मद्देनज़र राज्य सरकार ने ई-नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में खनन विभाग की प्रमुख रोशन जैकब ने कहा था कि "सोन पहाड़ी में हमें 2,940 टन सोना मिला है और हर्दी पहाड़ी में 646 किलोग्राम के लगभग सोने का पता चला है।"

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर-पिकअप में भरकर जा रहे थे गौवंश..अचानक पहुंच गए बजरंगी..फ़िर..?

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

जबकि शनिवार को जीएसआई ने कहा है कि उसके मुताबिक़ 'सोनभद्र में जो संसाधन हैं, उससे 160 किलोग्राम के लगभग सोना निकाला जा सकता है न कि 3350 टन, जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है।'

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की ओर से जारी बयान ने यूपी के खनिज विभाग के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us