Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Muzaffarnagar Crime In Hindi: तम्बाकू न मिलने से नाराज सिपाही ने अध्यापक को गोलियों से भून डाला ! बोर्ड की कॉपियां ले जाने वाली गाड़ी में थे दोनों साथ

Muzaffarnagar Crime In Hindi: तम्बाकू न मिलने से नाराज सिपाही ने अध्यापक को गोलियों से भून डाला ! बोर्ड की कॉपियां ले जाने वाली गाड़ी में थे दोनों साथ
सिपाही ने अध्यापक को मारी गोली, image credit original source

यूपी (Up) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में नशे की हालत में एक सिपाही ने अध्यापक (Teacher) को गोलियों से भून (Shot dead) डाला. दरअसल वह टीचर से तंबाकू (Tobbaco) मांग रहा था तंबाकू न देने पर आरोपी सिपाही ने तैश में आकर कई राउंड फायर कर दिए. गोलियां चलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया घटना के बाद आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तो वहीं मृतक शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

सिपाही ने मामूली बात पर अध्यापक को गोलियों से भूना

यह दिल दहला देने वाली घटना यूपी (Up) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की है, जहां पर देर रात वाराणसी से उत्तर प्रदेश हाईस्कूल बोर्ड स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची टीम में एक पुलिसकर्मी ने मामूली बात पर साथ बैठे एक अध्यापक को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेते हुए मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही ने टीचर को सरकारी कारबाइन से गोली मारी थी जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस समय टीचर और आरोपी एक ही वाहन पर सवार थे जो यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी लेकर वाराणसी से मुजफ्फरनगर जा रहे थे. सिपाही ने पूूूछताछ में जो बताया वह हैरान कर देने वाला था. उसने बताया कि वह अध्यापक से तंबाकू मांग रहा था इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिस वजह से उसने फायरिंग कर दी.

police_constable_shot_killed_teacher_mujaffarnagar
मुजफ्फरनगर में गोलीकांड, image credit original source

शराब के नशे में था आरोपी सिपाही

जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर एक टीम वाराणसी से मुजफ्फरनगर निकली थी जिसमें अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और पुलिसकर्मी नागेंद्र चौहान, मुख्य आरक्षी चंद्रप्रकाश के साथ दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जितेंद्र मौर्य और कृष्णा प्रताप शामिल थे, ये टीम शाहजहांपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, बिजनौर और मुरादाबाद में कॉपियां उतार कर देर रात मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना स्थित एसडी कॉलेज पहुंचे थे. लेकिन देर से पहुंचने की वजह से कॉलेज का गेट बंद था.

इसलिए यह टीम गेट के बाहर ही रुक गई इसी दौरान कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने अध्यापक धर्मेंद्र कुमार से तंबाकू मांगी तंबाकू न देने पर शराब के नशे में चूर सिपाही ने अपनी कार्बाइन से टीचर पर फायरिंग कर दी. जिससे टीचर बुरी तरह से घायल हो गया एक साथ हुए कई राउंड फायर से इलाके में हड़कम्प मच गया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

पुलिस ने आरोपित सिपाही को किया गिरफ्तार

वही इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रात 1:45 पर सिविल लाइंस थाना पुलिस को इस घटना की सूचना हुई जिसके बाद घटनास्थल का जायज़ा लेने पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो यह ज्ञात हुआ कि धर्मेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी है पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

जानकारी के मुताबिक जिस शख्स को गोली लगी थी वह वाराणसी से हाई स्कूल की कॉपी जमा करने वाली टीम के साथ में आया था स्कूल का गेट बंद होने की वजह से सभी लोग बाहर खड़े होकर गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे इस बीच कांस्टेबल चंद्रप्रकाश बार-बार नशे की हालत में अध्यापक को परेशान कर रहा था यही नहीं उसने कई बार अध्यापक से तंबाकू भी मांगी लेकिन अध्यापक ने तंबाकू देने से इनकार कर दिया इस बात से नाराज आरोपी ने अध्यापक पर फायरिंग कर दी जिससे कि उनकी मौत हो गई. आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर जानकारी जुटाई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us