Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: दिवाली से पहले मिलेगा ये तोहफा, लाखों छात्रों को मिलेगी खुशखबरी

यूपी में दिवाली से पहले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति (योगी आदित्यनाथ फ़ाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहली बार सितंबर माह से ही छात्रवृत्ति वितरण शुरू करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करेंगे. पहले चरण में 3.95 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा, जबकि दिसंबर तक बाकी विद्यार्थियों को राशि वितरित की जाएगी.

Lucknow News: यूपी के लाखों विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार दिवाली से पहले ही पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति का तोहफा देने जा रहे हैं. 26 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी और पहले चरण में लगभग चार लाख छात्रों को लाभ मिलेगा. अब तक फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली यह योजना इस बार रिकॉर्ड समय से पहले शुरू की जा रही है.

26 सितंबर से शुरू होगा पहला चरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरण का शुभारंभ करेंगे. पहले चरण में कुल 3,95,646 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी. इनमें पिछड़ा वर्ग के 2,60,646 विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि शेष अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्ण वर्ग के होंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 1,500 छात्रों को प्रतीक स्वरूप छात्रवृत्ति देंगे.

समय से पहले छात्रवृत्ति वितरण का फैसला

इस बार सरकार ने छात्रवृत्ति योजना को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है. पहले इसकी शुरुआत गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से करने का प्रस्ताव था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम जारी कर इसे 26 सितंबर कर दिया गया. पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि 7 सितंबर तक आए आवेदनों को पहले चरण में शामिल किया गया है.

कार्यक्रम में होंगे कई मंत्री शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहेंगे. मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्रियों ने कहा कि यह पहल छात्रों के लिए दीपावली से पहले एक खास उपहार है और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

Read More: UP LPG Cylinder Rate: उत्तर प्रदेश में 950 का गैस सिलेंडर 3500 में ! सोशल मीडिया में बन रहे मीम

द्वितीय चरण में भी होंगे छात्र शामिल

पहले चरण में जिन छात्रों के आवेदन शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें दिसंबर तक होने वाले द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा. 31 दिसंबर तक शेष विद्यार्थियों के खातों में भी छात्रवृत्ति की राशि भेज दी जाएगी. इस तरह सभी पात्र छात्रों को चालू सत्र में ही लाभ सुनिश्चित होगा.

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

70 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंचेगा लाभ

पिछले सत्र में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी. इस बार यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी. सरकार का कहना है कि लगातार इस योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी गरीब विद्यार्थी की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण प्रभावित न हो.

Read More: UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले

दिवाली से पहले छात्रों को आर्थिक मजबूती

सरकार के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है. उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ कम हो पाता था, जबकि अब सत्र की शुरुआत में ही आर्थिक मदद मिलने से पढ़ाई आसान होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल छात्रों के लिए दिवाली से पहले आर्थिक मजबूती का बड़ा तोहफा साबित होगी.

25 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: दिवाली से पहले मिलेगा ये तोहफा, लाखों छात्रों को मिलेगी खुशखबरी

Lucknow News In Hindi

Lucknow News: यूपी के लाखों विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार दिवाली से पहले ही पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति का तोहफा देने जा रहे हैं. 26 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी और पहले चरण में लगभग चार लाख छात्रों को लाभ मिलेगा. अब तक फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली यह योजना इस बार रिकॉर्ड समय से पहले शुरू की जा रही है.

26 सितंबर से शुरू होगा पहला चरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति वितरण का शुभारंभ करेंगे. पहले चरण में कुल 3,95,646 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी. इनमें पिछड़ा वर्ग के 2,60,646 विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि शेष अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और गरीब सवर्ण वर्ग के होंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 1,500 छात्रों को प्रतीक स्वरूप छात्रवृत्ति देंगे.

समय से पहले छात्रवृत्ति वितरण का फैसला

इस बार सरकार ने छात्रवृत्ति योजना को समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है. पहले इसकी शुरुआत गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से करने का प्रस्ताव था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम जारी कर इसे 26 सितंबर कर दिया गया. पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि 7 सितंबर तक आए आवेदनों को पहले चरण में शामिल किया गया है.

कार्यक्रम में होंगे कई मंत्री शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहेंगे. मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्रियों ने कहा कि यह पहल छात्रों के लिए दीपावली से पहले एक खास उपहार है और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है.

द्वितीय चरण में भी होंगे छात्र शामिल

पहले चरण में जिन छात्रों के आवेदन शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें दिसंबर तक होने वाले द्वितीय चरण में शामिल किया जाएगा. 31 दिसंबर तक शेष विद्यार्थियों के खातों में भी छात्रवृत्ति की राशि भेज दी जाएगी. इस तरह सभी पात्र छात्रों को चालू सत्र में ही लाभ सुनिश्चित होगा.

70 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंचेगा लाभ

पिछले सत्र में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी. इस बार यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक हो जाएगी. सरकार का कहना है कि लगातार इस योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी गरीब विद्यार्थी की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण प्रभावित न हो.

दिवाली से पहले छात्रों को आर्थिक मजबूती

सरकार के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर है. उनका कहना है कि फरवरी-मार्च में मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ कम हो पाता था, जबकि अब सत्र की शुरुआत में ही आर्थिक मदद मिलने से पढ़ाई आसान होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल छात्रों के लिए दिवाली से पहले आर्थिक मजबूती का बड़ा तोहफा साबित होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us