Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is IAS Abhishek Prakash: कौन हैं आईएएस अभिषेक प्रकाश ! जिन्हें भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने किया सस्पेंड

Who Is IAS Abhishek Prakash: कौन हैं आईएएस अभिषेक प्रकाश ! जिन्हें भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने किया सस्पेंड
योगी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश निलंबित: Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में इन्वेस्ट यूपी के CEO और औद्योगिक विकास विभाग के सचिव IAS Abhishek Prakash को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. माना जा रहा है कि डिफेंस कॉरिडोर जमीन घोटाले और सोलर इंडस्ट्री में रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद यह कार्रवाई हुई. सरकार ने जांच के आदेश दिए साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बिचौलिए निकांत जैन को गिरफ्तार कर लिया है. 

IAS Abhishek Prakash Suspended: उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कड़ा कदम उठाते हुए IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि वह इन्वेस्ट यूपी के CEO और औद्योगिक विकास विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे.

उन पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं. इस कार्रवाई को योगी सरकार के "जीरो टॉलरेंस" नीति का एक और बड़ा उदाहरण माना जा रहा है. 

क्यों हुई IAS अभिषेक प्रकाश पर कार्रवाई?

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए एक उद्यमी ने इन्वेस्ट यूपी में आवेदन किया. आरोप है कि प्रक्रिया के दौरान एक बिचौलिए निकांत जैन ने उद्यमी से कमीशन की मांग की. उद्यमी ने इस घटना की शिकायत योगी सरकार से की. मामले में एक्शन लेते हुए IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया साथ ही पुलिस ने निकांत जैन को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है. 

लेकिन यह मामला यहीं तक सीमित नहीं है. अभिषेक प्रकाश (IAS Abhishek Prakash) का नाम लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले से भी जुड़ा है. आरोप है कि सरोजनीनगर स्थित भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई जमीन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं. 

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

लखनऊ डिफेंस एक्सपो घोटाला: क्या है पूरा मामला?

डिफेंस कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी की गई..

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

  • करीब 90 फर्जी पट्टे बनाए गए और उन्हें संक्रमणीय भूमिधर जमीन घोषित किया गया, जिससे करोड़ों रुपये का मुआवजा निकाला गया.
  • इसमें तत्कालीन लखनऊ डीएम रहे IAS अभिषेक प्रकाश समेत कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई.
  • राजस्व परिषद के चेयरमैन रजनीश दुबे की जांच रिपोर्ट में IAS अभिषेक प्रकाश, एडीएम अमरपाल, एसडीएम, कानूनगो और लेखपाल सहित अन्य अफसरों को दोषी माना गया.

इस रिपोर्ट के आधार पर योगी सरकार ने IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड करने का फैसला लिया.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

आईएस अभिषेक प्रकाश कौन हैं (Who Is IAS Abhishek Prakash) 

अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के IAS अधिकारी हैं और बिहार के रहने वाले हैं. उन्होंने IIT रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. 

जानिए कहां सेवाएं दे चुके हैं: 
  • लखनऊ, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और हमीरपुर के जिलाधिकारी (DM) रह चुके हैं.
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के वाइस चेयरमैन भी रहे.
  • औद्योगिक विकास विभाग के सचिव एवं इन्वेस्ट यूपी के CEO का कार्यभार संभाल रहे थे.
एक्शन में योगी सरकार, भ्रष्टाचार पर लगाम 

IAS अभिषेक प्रकाश का निलंबन योगी सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी रुख को और मजबूत करता है. इन्वेस्ट यूपी और डिफेंस कॉरिडोर घोटाले में उनकी संदिग्ध भूमिका के चलते यह कार्रवाई की गई. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में और कौन-कौन संलिप्त है और क्या भविष्य में और भी बड़े खुलासे होते हैं.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us