Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Wheat Purchase In UP: यूपी के किसान मत हों निराश ! बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेंहू की फसल खरीदेगी योगी सरकार

Wheat Purchase In UP: यूपी के किसान मत हों निराश ! बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई गेंहू की फसल खरीदेगी योगी सरकार
योगी सरकार का बड़ा फैसला किसानों की बर्बाद फसल खरीदेगी सरकार

उत्तर प्रदेश में बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल लगातार बर्बाद हो रही है. जिसको लेकर सूबे की योगी सरकार ने किसानों की बर्बाद हुई गेंहू की फसल को खरीदने का फैसला किया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी गेंहू की खराब फसल खरीदेगी योगी सरकार
  • बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसल को खरीदने की तैयारी नहीं कटेगा अतिरिक्त चार्ज
  • यूपी में गेंहू की खरीद के लिए बढ़ाएं जायेंगे क्रय केन्द्र, ग्राम पंचायत स्तर पर भी होगी खरीद

Wheat Purchase In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को सहूलियत देने के लिए गेंहू खरीद को और विस्तार दे दिया है अब ग्राम पंचायतों के सहयोग से गेंहू की खरीद की जाएगी साथ ही गेंहू खरीद केंद्रों को बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए निर्णय लेते हुए कहा कि जिस किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि में खराब हो गई है ऐसी फसलों की खरीदी में शिथिलता बरतते हुए खरीदा जायेगा साथ ही किसानों से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जायेगी.

किसानों को सहूलियत देते हुए गेंहू खरीद करेगी सरकार (Wheat Purchase In UP)

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए निर्णय लिया है कि 18 प्रतिशत टूटन और सिकुड़न वाली गेंहू की फसल को सरकार द्वारा खरीदा जायेगा जबकि इससे पहले 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटन और सिकुड़न वाली गेंहू की फसल को नहीं खरीदा जाता था. राज्य में गेंहू की खरीद को बढ़ाने के सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसकी खरीद करेगी जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े साथ ही उसकी फसलों का समय से भुगतान हो सके.

खराब फसल की खरीद पर सरकार वहन करेगी घाटा (Wheat Purchase In UP)

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

योगी आदित्यनाथ सरकार ने गेंहू की फसल को 2125 रुपए प्रति कुंतल के समर्थन मूल्य पर खरीद रही है साथ ही बारिश और ओलावृष्टि में खराब फसलों को खरीदेगी और फसल की खरीद पर होने वाला राजस्व घाटा सरकार खुद वहन करने का फैसला लिया है. आपको बतादें कि प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से लगातार किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us