Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: यूपी के इस जिले में बिजली विभाग कर्मी का कटा चालान ! थाने की बत्ती हुई गुल, सरकारी हिसाब बराबर 

UPPCL News: यूपी के इस जिले में बिजली विभाग कर्मी का कटा चालान ! थाने की बत्ती हुई गुल, सरकारी हिसाब बराबर 
यूपी के अलीगढ़ में बिजली कर्मी का चालान हुआ तो थाने की बत्ती गुल हो गई (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में पुलिस कर्मी का बिजली विभाग (UPPCl) से पंगा लेना भारी पड़ गया. विद्युत कर्मी का चालान कटा तो थाने को लाइट आउट कर दिया. ये अनोखी झड़प मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है.

UPPCL Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ में पुलिस और बिजली विभाग के बीच जो भिड़ंत हुई, उसने नौकरशाही की नई मिसाल कायम कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बिजली विभाग के संविदाकर्मी की बाइक का चालान काटा.

लेकिन पुलिस शायद भूल गई थी कि बिजली विभाग भी ‘ताकतवर’ है. बदले में बिजली विभाग ने ‘सरकारी हिसाब बराबर’ करते हुए पूरे थाने की बिजली काट दी. नतीजा? रातभर थाना अंधेरे में डूबा रहा, पुलिसकर्मी टॉर्च की रोशनी में कानून-व्यवस्था संभालने को मजबूर हुए और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.

कैसे हुआ ये अनोखा मामला?

जानकारी के मुताबिक घटना पिसावा थाना क्षेत्र की है, जहां बिजली विभाग के संविदाकर्मी सुशील कुमार एक दुकानदार के यहां बिजली लाइन ठीक कर रहे थे. उनकी बाइक पास ही खड़ी थी, जिसे पुलिस ने ‘गलत पार्किंग’ मानकर 500 रुपये का चालान ठोक दिया.

अब बिजली विभाग कोई आम आदमी तो है नहीं, जो सिर झुका ले! विभागीय अधिकारियों ने हिसाब-किताब लगाया और पाया कि थाना परिसर का 3.62 लाख का बिजली बिल बकाया है.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

बस फिर क्या था, बिजली विभाग ने ‘पावर प्ले’ दिखाया और थाने का कनेक्शन काट दिया. देखते ही देखते थाना अंधेरे में समा गया, और पुलिसकर्मी बैटरी की रोशनी में कानून-व्यवस्था संभालने लगे. 

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

जेई ने कहा! जब चालान सही, तो बिजली कटौती भी सही

बिजली विभाग के जेई निहाल सिंह ने कहा, अगर पुलिस हमारे संविदाकर्मी का चालान कर सकती है, तो हम भी अपने बकायेदारों पर कार्रवाई कर सकते हैं. जब कानून सबके लिए समान है, तो पुलिस को भी नियमों का पालन करना चाहिए.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

वहीं, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इस पूरे मामले से ‘अनजान’ होने का दावा किया. उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि बिजली क्यों काटी गई है, लेकिन हम जल्द ही मामले की जांच करेंगे. थाने में बैठे पुलिसकर्मी भी अंधेरे में बैठे सोच रहे थे कि इस बार एफआईआर लिखें भी तो कैसे, कंप्यूटर बंद पड़ा है.

सोशल मीडिया पर मीम्स का धमाका

जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए. एक यूजर ने लिखा, पुलिस ने चालान काटा, बिजली विभाग ने कनेक्शन काटा, अब देखना जल विभाग कब टंकी बंद करता है. एक अन्य ने कमेंट किया, अब पुलिस वाले खुद अपनी शिकायत नहीं लिख सकते, बिजली जो नहीं है.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us