
UP News Today: पुरुष बनने की चाह में UP Police की 4 महिला सिपाहियों ने दी डीजी ऑफिस में अर्जी, क्या होगा लिंग परिवर्तन
UP Police Ling Parivartan: यूपी पुलिस महकमे के लिए बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है. यहां अलग-अलग जिलों में तैनात 4 महिला सिपाहियों ने जेंडर (लिंग) बदलने के लिए डीजी ऑफिस में अर्जी दी है. पुरुष बनने की चाह में इन महिला सिपाहियों की खबर जब आलाधिकारियों को पता चली तो सभी सुन दंग रह गए. उच्च अधिकारियों ने इन महिलाओं की काउंसिलिंग के निर्देश दिए हैं. एक महिला सिपाही ने तो जेंडर बदलवाने के लिए हाईकोर्ट का रुख कर लिया है.
हाईलाइट्स
- यूपी पुलिस महकमे में हड़कम्प, 4 महिला पुलिसकर्मियों ने लिंग परिवर्तन की लगाई अर्जी
- ये महिला सिपाही बनना चाहती हैं पुरुष, डीजी आफिस लगाई अर्जी
- इस अर्जी को सुन सभी हैरान, दिए काउंसिलिंग के आदेश
womens of UP Police want to make men constables : लिंग परिवर्तन की चाह रखने वाले कई पुरुष और महिलाएं होते हैं, उनमें कुछ ऐसे हार्मोन्स होते हैं जो उन्हें ऐसा करने केलिए प्रेरित करते हैं, आजकल यूपी के पुलिस महकमे में कुछ ज्यादा ही ऐसे केस आ रहे हैं जो महिला से पुरूष बनना चाहते हैं, लिंग परिवर्तन के लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लेटर लिखकर अर्जी भी दे डाली. 4 महिला सिपाहियों ने जेंडर बदलने की अर्जी लगाई है. हालांकि इस खबर को सुनने के बाद सभी दंग रह गए हैं.

यूपी में कुछ वर्ष पहले राजेश से सोनिया बने व्यक्ति की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. रेलवे कर्मी राजेश लिंग बदलवाकर महिला बन गया. कुछ इसी तरह की हरकत से अब यूपी पुलिस में हड़कम्प मचा हुआ है. अलग-अलग जिलों में 4 महिला सिपाहियों ने डीजी ऑफिस को अर्जी दी है कि वे सभी अपना लिंग बदलना चाहती हैं, यानि वे पुरुष बनना चाहती हैं. अयोध्या,गोरखपुर,गोंडा और सीतापुर में तैनात ये 4 महिला कांस्टेबल है जिन्होंने पुरूष बनने की इच्छा प्रकट की है. डीजी ऑफिस में इन सभी ने जेंडर बदलवाने की अर्जी देकर अनुमति मांगी है.




हाईकोर्ट ने सुनवाई पर क्या कहा था
इससे पहले महिला सिपाही की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद अहम बात कही, कोर्ट ने इस मामले पर कहा कि कभी-कभी आधुनिक समाज में यह समस्या बेहद घातक हो सकती है, सुनवाई पर कहा कि लिंग परिवर्तन कराना संवैधानिक अधिकार है. आधुनिक समाज में पहचान बदलने के अधिकार से वंचित रखना ठीक नहीं है. ऐसा कर हम सिर्फ लिंग पहचान विकार सिंड्रोम को प्रोत्साहित करेंगे. हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को महिला कांस्टेबल के आवेदन को निस्तारित करने का निर्देश दिया है, इस निर्णय के बाद अन्य महिला सिपाहियों को उम्मीद है कि उन्हें भी न्याय मिलेगा.
