Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Light House Project: जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट जिसका Narendra Modi ने किया शुभारंभ

UP Light House Project: जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट जिसका Narendra Modi ने किया शुभारंभ
यूपी लाइट हाउस प्रोजेक्ट क्या है : Image Credit Original Source

Light House Project Lucknow

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की लाइट हाउस योजना (Light House Project) का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आजमगढ़ (Azamgarh) ने किया है. इस योजना से शहरी गरीब लोगों के आवास का सपना पूरा हो गया. जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट

यूपी के लाइट हाउस योजना से बदल जायेगी शहरी गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के शहरी गरीब लोगों को पीएम मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत उनके सपनों का घर दे दिया. सरकार ने 1040 लाभार्थियों को मकान की चाभी सौंपी तो सभी खुशी से झूम उठे. आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आए और रविवार को आजमगढ़ (Azamgarh) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ के लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) का लोकार्पण किया.जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के तहत इन आवासों के निर्माण में नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया गया है. मकान का निर्माण भूकंपरोधी और पर्यावरण के अनुकूल हैं.

लाइट हाउस प्रोजेक्ट में नई तकनीक का प्रयोग

आजमगढ़ (Azamgarh) में प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के लाइट हाउस प्रोजेक्ट की बात करते ही अवध विहार योजना (Awadh Vihar Yojna) तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी. मौके पर मौजूद लाभार्थियों खुशी से झूम उठे. निदेशक सूडा डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत लखनऊ में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निर्माण कराया गया है.

up_light_house_yojana_pm_narendra_modi
यूपी लाइट हाउस योजना, नरेन्द्र मोदी : Image Credit Original Source

योजना में 1,040 आवास बनाए गए हैं. इन आवासों के निर्माण में नई तकनीकी का प्रयोग किया गया है. लाइट हाउस प्रोजेक्ट तहत बने माकान भूकंपरोधी और पर्यावरण के अनुकूल हैं. इस तकनीक का प्रयोग अन्य जगह किया जाएगा अभी विदेशों में इसका प्रयोग होता है.

जानिए क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project)

लखनऊ लाइट हाऊस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 01 जनवरी 2021 को किया गया था. आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्लोबल हाऊसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इण्डिया के अन्तर्गत लाइट हाऊस प्रोजेक्ट अवध विहार योजना, लखनऊ के सेक्टर-5 में निर्मित किया गया है.

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

बताया जा रहा है कि उसका क्षेत्रफल दो हेक्टेयर है. लाइट हाऊस प्रोजेक्ट का निर्माण PVC Formwork with Pre-Engineered Steel Structural System के माध्यम से हुआ है. परियोजना में आवास के साथ-साथ कम्यूनिटी सेन्टर, कॉमर्शियल सेन्टर, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट (एसटीपी), पेयजल, ड्रेनेज, आन्तरिक सडक़ें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाईट, खुले हरित क्षेत्र, पार्किंग आदि की सुविधाएं भी लाभार्थियों को मिलेंगी

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

लाइट हाऊस प्रोजेक्ट में कितने का है आवास

लाइट हाऊस प्रोजेक्ट के तहत प्रति आवास की लागत 12.59 लाख रुपए है. इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 7.33 लाख रुपए खुद वहन किए जायेगें जबकि 5.26 लाख रुपए की धनराशि लाभार्थी द्वारा खुद वहन की जायेगी. बताया जा रहा है कि परियोजना में निर्मित होने वाले समस्त 1040 आवासों का आवंटन नियमानुसार पूर्ण कर लिया गया है.

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us