Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IPS Transfer Today 29 June: यूपी के 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला ! देखिए पूरी लिस्ट 

UP IPS Transfer Today 29 June: यूपी के 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला ! देखिए पूरी लिस्ट 
यूपी में पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

IPS Transfer List In UP

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. लखनऊ ज़ोन, पीएसी मुख्यालय, भर्ती बोर्ड और सहारनपुर जैसे अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. एस.बी. शिरडकर को पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है.

Uttar Pradesh IPS Transfer Today: यूपी में रविवार को शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 5 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है. इस ट्रांसफर लिस्ट में लखनऊ ज़ोन, पीएसी मुख्यालय, सहारनपुर और पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड जैसे संवेदनशील पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं.

एस.बी. शिरडकर को मिला पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड का जिम्मा

आईपीएस एस.बी. शिरडकर (RR-1993), जो अब तक पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ (Lucknow) ज़ोन के पद पर कार्यरत थे, को अब पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है. आपको बतादें कि यह पद पुलिस विभाग की भर्तियों और पदोन्नतियों से जुड़ा पद है. शिरडकर की नियुक्ति से इस विभाग की कार्यशैली में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

सुजीत पांडे बने एडीजी लखनऊ ज़ोन

1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी सुजीत पांडे (IPS Sujeet Pandey) को लखनऊ (Lucknow) ज़ोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वह अभी तक पीएसी के एडीजी पद पर तैनात थे. लखनऊ जैसे संवेदनशील ज़ोन में कानून-व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

आर.के. स्वर्णकार को मिली पीएसी मुख्यालय की कमान

1996 बैच के सीनियर IPS आईपीएस आर.के. स्वर्णकार (IPS RK Swarnkar) जो अब तक एटीसीसी, सीतापुर में कार्यरत थे, को अब पीएसी मुख्यालय, लखनऊ में एडीजी के पद पर तैनात किया गया है. पीएसी की रणनीतिक और फील्ड यूनिट्स की कमान अब उनके हाथों में होगी. यह नियुक्ति बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

आशीष तिवारी बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

2012 बैच के आईपीएस आशीष तिवारी (IPS Ashish Tiwari) जो पहले लखनऊ में सीआईडी के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे, को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर (Saharanpur) बनाया गया है. यह ज़िम्मेदारी कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

सोहित सिंह सजवान को पुलिस मुख्यालय में बड़ी जिम्मेदारी

2013 बैच के आईपीएस सोहित सिंह सजवान (IPS Rohit Singh Sajawan) जो सहारनपुर में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे, को अब पुलिस अधीक्षक, समन्वय, पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है. उनके अनुभव का लाभ अब मुख्यालय में नीति निर्धारण और समन्वय कार्यों में लिया जाएगा.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us