Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब बिना पास नो एंट्री ! कड़ी सुरक्षा में होगा मरीजों का इलाज

Lucknow News: यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब बिना पास नो एंट्री ! कड़ी सुरक्षा में होगा मरीजों का इलाज
यूपी के सरकारी अस्पतालों में बिना पास नो एंट्री (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सरकारी अस्पतालों में अब बिना ‘पास’ के वार्डों में प्रवेश नहीं मिलेगा. मरीजों की सुरक्षा और निजता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. हथियारबंद सुरक्षाकर्मी निगरानी करेंगे, जिससे दलालों, बच्चा चोरी और अनधिकृत लोगों की एंट्री पर रोक लगेगी.

Govt Hospital Without Pass No Entry: यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब कोई भी व्यक्ति बिना पास के वार्डों में प्रवेश नहीं कर सकेगा. मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है. जल्द ही प्रदेश के सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसमें हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की मदद ली जाएगी.

मरीजों की सुरक्षा और निजता पर जोर

प्रदेश सरकार (UP Govt) ने भर्ती मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह नया नियम लागू किया है. मरीजों की निजता बनाए रखने और वार्डों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है. इससे सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्हें पास जारी किया जाएगा.

अस्पतालों में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने हाल ही में सरकारी अस्पतालों (Govt Hospital) में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. अब अस्पतालों में सुरक्षा का जिम्मा पूर्व सैनिक कल्याण निगम को सौंपा गया है. इसके तहत विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है.

इसके अलावा, सभी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी मुख्यालय स्तर से की जा रही है. इससे अस्पतालों में साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति में भी सुधार हुआ है.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

फतेहपुर में भी युद्ध स्तर पर शुरू हुआ काम 

सूबे के फतेहपुर (Fatehpur) जनपद में एंट्री पास जारी करने को लेकर काम शुरू हो गया है. मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पीके सिंह कहते हैं कि पास प्रिंटिंग के लिए भेजें जा चुके हैं अभी 15 दिन का समय लगेगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के निर्देश पर उसकी पूरी रूप रेखा तैयार की जा रही है.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

दलालों और बच्चा चोरी की घटनाओं पर लगेगी रोक

सरकारी अस्पतालों में कई बार दलाल सक्रिय रहते हैं, जो मरीजों और उनके परिजनों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों और जांच केंद्रों की ओर भेज देते हैं. इसके अलावा, कई जिलों में बच्चा चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

नई सुरक्षा व्यवस्था लागू होने के बाद अब बाहरी लोगों का वार्डों में प्रवेश प्रतिबंधित होगा. पास सिस्टम के तहत सिर्फ अधिकृत लोगों को ही मरीजों से मिलने की अनुमति दी जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अस्पतालों में पास सिस्टम को जल्द से जल्द लागू किया जाए. बिना पास किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

क्या होगा नए पास सिस्टम का असर?
  • मरीजों की निजता और सुरक्षा में सुधार
  • दलालों और अनधिकृत लोगों की एंट्री पर रोक
  • बच्चा चोरी जैसी घटनाओं की संभावना कम होगी
  • अस्पतालों में भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी

उत्तर प्रदेश सरकार के इस नए फैसले से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है. इससे न केवल अव्यवस्था कम होगी, बल्कि इलाज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी. 

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us