Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: फतेहपुर सहित 26 जिलों के BSA को शासन से नोटिस ! जानिए क्या है पूरा मामला 

यूपी के फतेहपुर सहित 26 जिलों के BSA को नोटिस (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बेसिक शिक्षा विभाग ने फतेहपुर सहित 26 जिलों के BSA को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. परस्पर तबादलों के सत्यापन में लापरवाही पर निदेशक ने सख्त नाराजगी जताई है. विभाग ने अंतिम तारीख बढ़ाई है और भविष्य में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है.

UP BSA Notice News: प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले 26 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कड़ी फटकार लगाई है.

शासन स्तर से इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि परस्पर (म्यूचुअल) तबादले के लिए ऑनलाइन आए आवेदनों का सत्यापन तय समय में क्यों नहीं किया गया. इस लापरवाही से जहां हजारों शिक्षकों की स्थिति अधर में लटक गई है, वहीं विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सूबे के 26 ज़िलों के BSA सवालों के घेरे में

जिन 26 ज़िलों के BSA को शासन ने कठघरे में खड़ा किया है, उनमें शामिल हैं – "गोंडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, वाराणसी, मिर्जापुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, औरैया, बस्ती, चंदौली, इटावा, संत कबीर नगर, शामली, उन्नाव, आगरा, बलरामपुर, फतेहपुर, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, महराजगंज और संभल"

ये वे जिले हैं जहां पर ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन में देरी पाई गई और जिससे शिक्षकों का परस्पर तबादला प्रक्रिया समय से नहीं हो पा रही है.

Read More: UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम

बेसिक शिक्षा निदेशक ने जताई सख्त नाराज़गी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे प्रशासनिक उदासीनता और कार्य संस्कृति में गिरावट को दर्शाता है.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट करना होगा कि सत्यापन तय समयसीमा में क्यों नहीं हुआ, इसमें देरी के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या कारण रहे. उन्होंने साफ कर दिया है कि शासन की मंशा को हल्के में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

तबादला प्रक्रिया अटकी, हजारों शिक्षक असमंजस में फंसे

तबादला प्रक्रिया में हुई इस देरी का सीधा असर प्रदेश के हजारों शिक्षकों पर पड़ा है. परस्पर तबादला कराने के इच्छुक शिक्षक अब नई तैनाती के इंतजार में हैं.

इससे न केवल उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है, बल्कि कई स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. इन शिक्षकों को लंबे समय से नई तैनाती की सूचना का इंतजार है, और यह प्रशासनिक चूक उनकी उम्मीदों को ठेस पहुंचा रही है. 

शासन ने बढ़ाई सत्यापन की अंतिम तारीख

हालात की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब अधिकारियों को नई तय सीमा में हर हाल में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में भी इस प्रकार की ढिलाई पाई गई, तो संबंधित बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन रोकने से लेकर सेवा रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि तक शामिल हो सकती है.

18 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Uttar Pradesh News: फतेहपुर सहित 26 जिलों के BSA को शासन से नोटिस ! जानिए क्या है पूरा मामला 

Lucknow News In Hindi

UP BSA Notice News: प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले 26 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कड़ी फटकार लगाई है.

शासन स्तर से इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा गया है कि परस्पर (म्यूचुअल) तबादले के लिए ऑनलाइन आए आवेदनों का सत्यापन तय समय में क्यों नहीं किया गया. इस लापरवाही से जहां हजारों शिक्षकों की स्थिति अधर में लटक गई है, वहीं विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सूबे के 26 ज़िलों के BSA सवालों के घेरे में

जिन 26 ज़िलों के BSA को शासन ने कठघरे में खड़ा किया है, उनमें शामिल हैं – "गोंडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, वाराणसी, मिर्जापुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, औरैया, बस्ती, चंदौली, इटावा, संत कबीर नगर, शामली, उन्नाव, आगरा, बलरामपुर, फतेहपुर, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, महराजगंज और संभल"

ये वे जिले हैं जहां पर ऑनलाइन आवेदन के सत्यापन में देरी पाई गई और जिससे शिक्षकों का परस्पर तबादला प्रक्रिया समय से नहीं हो पा रही है.

बेसिक शिक्षा निदेशक ने जताई सख्त नाराज़गी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे प्रशासनिक उदासीनता और कार्य संस्कृति में गिरावट को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट करना होगा कि सत्यापन तय समयसीमा में क्यों नहीं हुआ, इसमें देरी के लिए जिम्मेदार कौन है और क्या कारण रहे. उन्होंने साफ कर दिया है कि शासन की मंशा को हल्के में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

तबादला प्रक्रिया अटकी, हजारों शिक्षक असमंजस में फंसे

तबादला प्रक्रिया में हुई इस देरी का सीधा असर प्रदेश के हजारों शिक्षकों पर पड़ा है. परस्पर तबादला कराने के इच्छुक शिक्षक अब नई तैनाती के इंतजार में हैं.

इससे न केवल उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है, बल्कि कई स्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई है. इन शिक्षकों को लंबे समय से नई तैनाती की सूचना का इंतजार है, और यह प्रशासनिक चूक उनकी उम्मीदों को ठेस पहुंचा रही है. 

शासन ने बढ़ाई सत्यापन की अंतिम तारीख

हालात की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब अधिकारियों को नई तय सीमा में हर हाल में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में भी इस प्रकार की ढिलाई पाई गई, तो संबंधित बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन रोकने से लेकर सेवा रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि तक शामिल हो सकती है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us