Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: घर में अकेली थी बेटी…लड़के ने की गंदी हरकत, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया

Fatehpur News Today: घर में अकेली थी बेटी…लड़के ने की गंदी हरकत, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया
फतेहपुर में शिक्षिका के साथ हरकत, फिर मौत का खेल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कोचिंग पढ़ाने वाली युवती के साथ युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की. घटना के सदमे में शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव में कोचिंग पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने मानसिक आघात के चलते फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की. घटना से सदमे में आई युवती ने अगले ही दिन खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है.

युवक ने की गंदी हरकत, विरोध करने पर मारपीट भी की

मामला फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के एक गांव का है. मृतक युवती अपने घर में कोचिंग क्लास चलाती थी और गांव के बच्चों को पढ़ाती थी. गुरुवार शाम जब वह घर में अकेली थी, तभी हसनपुर अकोढ़ियां निवासी अंकित नामक युवक जबरन घर में घुस आया. परिजनों का कहना है कि अंकित ने युवती के साथ जबरन अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की. जब युवती ने विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी कर दी.

मां के अचानक पहुंचने से भागा आरोपी

घटना के दौरान अचानक युवती की मां घर पहुंच गई. मां को देखते ही आरोपी घबरा गया और वहां से भाग निकला. हालांकि, इस घटना का मानसिक असर युवती पर गहरा पड़ा. वह पूरी तरह टूट गई और. परिजनों के मुताबिक, उसने घटना के बाद से ठीक से खाना भी नहीं खाया और किसी से बात नहीं कर रही थी.

फांसी लगाकर दी जान, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना के अगले ही दिन, शुक्रवार को युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मां ने जब उसे फंदे से लटकते देखा तो उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी दौड़े. परिवारवालों ने तुरंत युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई और उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही खागा कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

इस घटना के बाद पूरे गांव में गुस्सा और आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका था, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की अपील कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us