Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

उत्तर में पीसीएस अधिकारियों के तबादले (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. शासन के आदेश में एडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और अपर नगर आयुक्त स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रयागराज में उप निबंधकों के तबादले के साथ चार प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती भी की गई है.

UP PCS Transfer Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. शासन द्वारा जारी सूची में एडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और लोक सेवा आयोग के उप सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इस फेरबदल का असर मेरठ, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, जालौन, गाजीपुर और सुलतानपुर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा. शासन ने इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना है.

सुलतानपुर, वाराणसी और सीतापुर में बदले गए अधिकारी

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुलतानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी में अपर आयुक्त बनाया गया है. वहीं संस्कृति विश्वविद्यालय में अपर निदेशक और कुल सचिव के पद पर तैनात रहीं श्रीमती सृष्टि धवन को सुलतानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. गाजीपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आयुष चौधरी को सीतापुर में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

नोएडा स्थानांतरित किए गए अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ कुल सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक अनुभव और सांस्कृतिक संस्थानों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है.

मेरठ, मुजफ्फरनगर और जालौन में प्रशासनिक समीकरण बदले

मेरठ में तैनात एडीएम बृजेश कुमार सिंह को एडीएम नगर मेरठ के पद पर ही बनाए रखा गया है. वहीं मेरठ स्थानांतरित हुए एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का एडीएम नियुक्त किया गया है. उन्नाव के सिटी मजिस्ट्रेट रहे राजीव राज को जालौन का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है.

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

जालौन में एसडीएम पद पर कार्यरत मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. हरदोई के सिटी मजिस्ट्रेट रहे सुनील कुमार त्रिवेदी को गाजीपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. हाथरस के एसडीएम संजय कुमार को हरदोई का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. इन तबादलों से कई जिलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

गोरखपुर और वाराणसी नगर निगम में नई तैनाती

वाराणसी नगर निगम में अपर आयुक्त रहे दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव रहे गौरव रंजन श्रीवास्तव को गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

इसके अलावा चंदौली में एसडीएम रहे अनुपम मिश्रा को लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है. गोरखपुर नगर निगम से स्थानांतरित श्रीमती सीमा पांडेय को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. शासन के इस फैसले को नगर निगमों की प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

बुलंदशहर, बलिया और बदायूं में भी बड़े बदलाव

जालौन स्थानांतरित किए गए एडीएम नितीश कुमार सिंह को बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन बनाया गया है. बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन रहे प्रमोद कुमार पांडेय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन को बदायूं का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि बदायूं के एडीएम सुरेश पाल को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. मुजफ्फरनगर के एडीएम रहे अजीत कुमार सिंह को एडीएम नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों को शासन की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

प्रयागराज में उप निबंधकों के तबादले और प्रशिक्षुओं की तैनाती

प्रयागराज जिले में भी उप निबंधकों के तबादले किए गए हैं. सोरांव तहसील में तैनात उप निबंधक विभा द्विवेदी तिवारी का तबादला मोहनलालगंज लखनऊ कर दिया गया है. उनकी जगह बहेड़ी बरेली से अनामिका सिंह को सोरांव तहसील भेजा गया है.

फूलपुर में तैनात डॉ. प्रभा मिश्रा को प्रयागपुर बहराइच स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनकी जगह बख्शी का तालाब लखनऊ से संतोष कुमार यादव को नियुक्त किया गया है. एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि चार प्रशिक्षु उप निबंधक भी प्रयागराज भेजे गए हैं. इनमें दीक्षा गौतम, नीरज कुमार सरोज, विवेक गुप्ता और श्रीकांत यादव शामिल हैं. सभी प्रशिक्षुओं को डेढ़ महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें 30 दिन अलग-अलग तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों में और 15 दिन मुख्यालय में प्रशिक्षण होगा.

23 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

PCS Officer Transfer List: योगी सरकार की जारी है तबादला एक्सप्रेस ! कई PCS अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

UP PCS Transfer Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. शासन द्वारा जारी सूची में एडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और लोक सेवा आयोग के उप सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इस फेरबदल का असर मेरठ, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बुलंदशहर, जालौन, गाजीपुर और सुलतानपुर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा. शासन ने इन तबादलों को प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना है.

सुलतानपुर, वाराणसी और सीतापुर में बदले गए अधिकारी

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुलतानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी में अपर आयुक्त बनाया गया है. वहीं संस्कृति विश्वविद्यालय में अपर निदेशक और कुल सचिव के पद पर तैनात रहीं श्रीमती सृष्टि धवन को सुलतानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. गाजीपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे आयुष चौधरी को सीतापुर में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

नोएडा स्थानांतरित किए गए अपर जिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय लखनऊ एवं संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ कुल सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक अनुभव और सांस्कृतिक संस्थानों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है.

मेरठ, मुजफ्फरनगर और जालौन में प्रशासनिक समीकरण बदले

मेरठ में तैनात एडीएम बृजेश कुमार सिंह को एडीएम नगर मेरठ के पद पर ही बनाए रखा गया है. वहीं मेरठ स्थानांतरित हुए एडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का एडीएम नियुक्त किया गया है. उन्नाव के सिटी मजिस्ट्रेट रहे राजीव राज को जालौन का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है.

जालौन में एसडीएम पद पर कार्यरत मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. हरदोई के सिटी मजिस्ट्रेट रहे सुनील कुमार त्रिवेदी को गाजीपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. हाथरस के एसडीएम संजय कुमार को हरदोई का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है. इन तबादलों से कई जिलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है.

गोरखपुर और वाराणसी नगर निगम में नई तैनाती

वाराणसी नगर निगम में अपर आयुक्त रहे दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव रहे गौरव रंजन श्रीवास्तव को गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा चंदौली में एसडीएम रहे अनुपम मिश्रा को लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है. गोरखपुर नगर निगम से स्थानांतरित श्रीमती सीमा पांडेय को वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. शासन के इस फैसले को नगर निगमों की प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

बुलंदशहर, बलिया और बदायूं में भी बड़े बदलाव

जालौन स्थानांतरित किए गए एडीएम नितीश कुमार सिंह को बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन बनाया गया है. बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन रहे प्रमोद कुमार पांडेय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन को बदायूं का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि बदायूं के एडीएम सुरेश पाल को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है. मुजफ्फरनगर के एडीएम रहे अजीत कुमार सिंह को एडीएम नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है. इन नियुक्तियों को शासन की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

प्रयागराज में उप निबंधकों के तबादले और प्रशिक्षुओं की तैनाती

प्रयागराज जिले में भी उप निबंधकों के तबादले किए गए हैं. सोरांव तहसील में तैनात उप निबंधक विभा द्विवेदी तिवारी का तबादला मोहनलालगंज लखनऊ कर दिया गया है. उनकी जगह बहेड़ी बरेली से अनामिका सिंह को सोरांव तहसील भेजा गया है.

फूलपुर में तैनात डॉ. प्रभा मिश्रा को प्रयागपुर बहराइच स्थानांतरित किया गया है, जबकि उनकी जगह बख्शी का तालाब लखनऊ से संतोष कुमार यादव को नियुक्त किया गया है. एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि चार प्रशिक्षु उप निबंधक भी प्रयागराज भेजे गए हैं. इनमें दीक्षा गौतम, नीरज कुमार सरोज, विवेक गुप्ता और श्रीकांत यादव शामिल हैं. सभी प्रशिक्षुओं को डेढ़ महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें 30 दिन अलग-अलग तहसीलों के उप निबंधक कार्यालयों में और 15 दिन मुख्यालय में प्रशिक्षण होगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर सो...
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Follow Us