Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी में 65 साल की सास 30 साल के प्रेमी संग फरार ! चार बहुओं के जेवर भी ले गई, बुजुर्ग पति की सीएम से गुहार

ललितपुर की एक बुजुर्ग महिला 30 साल के युवक के साथ फरार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय महिला अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. खास बात यह है कि वह जाते-जाते अपने घर की चार बहुओं के कीमती जेवरात भी साथ ले गई. पीड़ित बुजुर्ग पति ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है.

Lalitpur Sas Love Story: यूपी के ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र स्थित सांकरवार कला गांव में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक बुजुर्ग महिला न सिर्फ अपने से आधी उम्र के युवक के साथ घर छोड़कर भाग गई, बल्कि जाते-जाते अपने ही परिवार की बहुओं के गहनों पर भी हाथ साफ कर गई. इस घटना ने जहां ग्रामीणों को अचरज में डाल दिया है, वहीं पीड़ित परिवार अब इंसाफ के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है.

30 साल के प्रेमी के साथ सास हुई फरार, बहुओं के जेवर गायब

जिले के जखौरा थाना अंतर्गत सांकरवार कला गांव के रहने वाले 70 वर्षीय हरिराम पाल ने जो आरोप लगाए हैं, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं. हरिराम का कहना है कि उनकी पत्नी भगवती (65) करीब दो महीने पहले बिना किसी सूचना के अचानक घर से गायब हो गई थी.

पहले उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी, लेकिन जब काफी दिन तक कोई खबर नहीं मिली तो परिवार चिंतित हो उठा. बाद में यह बात सामने आई कि भगवती गांव के ही 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा के साथ फरार हो गई है. घर में रखे चार बहुओं के कीमती गहने भी गायब थे, जिससे पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं.

बहुओं का टूटा भरोसा, समाज में उठानी पड़ी शर्मिंदगी

इस घटना ने सबसे ज्यादा आघात उस घर की चार बहुओं को पहुंचाया है, जिनके गहने भगवती अपने साथ ले गई. एक बहू का कहना है कि “हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि हमारी सास ऐसा कर सकती हैं. एक ओर समाज में हम सबको तानों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सालों की जमा-पूंजी भी चली गई.”

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

सभी बहुएं मायूस होकर अपने मायके लौट गई हैं. पूरा घर अब वीरान हो गया है. बहुओं का कहना है कि जिस घर को उन्होंने वर्षों तक संभाला, वह एक झटके में बिखर गया.

Read More: UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा

थाने में सुनवाई नहीं, तो बुजुर्ग ने सीएम को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिराम पाल का कहना है कि उन्होंने पहले जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपा.

Read More: UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त

पत्र में उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कराई जाए और भगवती को वापस लाया जाए. हरिराम का कहना है कि यह सिर्फ भागने का नहीं, बल्कि चोरी का भी मामला है. उन्होंने कहा कि मैं बूढ़ा आदमी हूं. अब इस उम्र में कोई सहारा नहीं है. पत्नी के इस कदम ने मेरा घर उजाड़ दिया. बहुएं भी चली गईं. अब अकेले रह गया हूं.

भगवती ने खुद थाने पहुंचकर बताई अपनी मर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब जखौरा थाना प्रभारी ने खुलासा किया कि भगवती कुछ सप्ताह पहले स्वयं थाने पहुंची थीं. उन्होंने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि वह अब अपने पति और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहतीं.

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी से निर्णय लिया है. ऐसे में कानूनी रूप से पुलिस उस पर कोई दबाव नहीं बना सकती. हालांकि उन्होंने गहनों के मामले में जांच का भरोसा जरूर दिलाया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रेम-प्रसंग या योजना: अब सवाल खड़ा कर रहा है गांव

इस घटना ने पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. कोई इसे भगवती का प्रेम-प्रसंग बता रहा है, तो कोई इसे पहले से रची गई साजिश मान रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, भगवती और कृष्णपाल झा को पहले भी कई बार एक साथ देखा गया था.

हालांकि किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा. सवाल यह भी है कि क्या भगवती ने यह सब अपने प्रेमी के कहने पर किया या फिर पहले से योजना बनाई गई थी. अब गांववाले भी चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

02 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

यूपी में 65 साल की सास 30 साल के प्रेमी संग फरार ! चार बहुओं के जेवर भी ले गई, बुजुर्ग पति की सीएम से गुहार

UP News In Hindi

Lalitpur Sas Love Story: यूपी के ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र स्थित सांकरवार कला गांव में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां एक बुजुर्ग महिला न सिर्फ अपने से आधी उम्र के युवक के साथ घर छोड़कर भाग गई, बल्कि जाते-जाते अपने ही परिवार की बहुओं के गहनों पर भी हाथ साफ कर गई. इस घटना ने जहां ग्रामीणों को अचरज में डाल दिया है, वहीं पीड़ित परिवार अब इंसाफ के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है.

30 साल के प्रेमी के साथ सास हुई फरार, बहुओं के जेवर गायब

जिले के जखौरा थाना अंतर्गत सांकरवार कला गांव के रहने वाले 70 वर्षीय हरिराम पाल ने जो आरोप लगाए हैं, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं. हरिराम का कहना है कि उनकी पत्नी भगवती (65) करीब दो महीने पहले बिना किसी सूचना के अचानक घर से गायब हो गई थी.

पहले उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी, लेकिन जब काफी दिन तक कोई खबर नहीं मिली तो परिवार चिंतित हो उठा. बाद में यह बात सामने आई कि भगवती गांव के ही 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा के साथ फरार हो गई है. घर में रखे चार बहुओं के कीमती गहने भी गायब थे, जिससे पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं.

बहुओं का टूटा भरोसा, समाज में उठानी पड़ी शर्मिंदगी

इस घटना ने सबसे ज्यादा आघात उस घर की चार बहुओं को पहुंचाया है, जिनके गहने भगवती अपने साथ ले गई. एक बहू का कहना है कि “हमें यकीन ही नहीं हो रहा कि हमारी सास ऐसा कर सकती हैं. एक ओर समाज में हम सबको तानों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सालों की जमा-पूंजी भी चली गई.”

सभी बहुएं मायूस होकर अपने मायके लौट गई हैं. पूरा घर अब वीरान हो गया है. बहुओं का कहना है कि जिस घर को उन्होंने वर्षों तक संभाला, वह एक झटके में बिखर गया.

थाने में सुनवाई नहीं, तो बुजुर्ग ने सीएम को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिराम पाल का कहना है कि उन्होंने पहले जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद उन्होंने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र सौंपा.

पत्र में उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कराई जाए और भगवती को वापस लाया जाए. हरिराम का कहना है कि यह सिर्फ भागने का नहीं, बल्कि चोरी का भी मामला है. उन्होंने कहा कि मैं बूढ़ा आदमी हूं. अब इस उम्र में कोई सहारा नहीं है. पत्नी के इस कदम ने मेरा घर उजाड़ दिया. बहुएं भी चली गईं. अब अकेले रह गया हूं.

भगवती ने खुद थाने पहुंचकर बताई अपनी मर्जी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब जखौरा थाना प्रभारी ने खुलासा किया कि भगवती कुछ सप्ताह पहले स्वयं थाने पहुंची थीं. उन्होंने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि वह अब अपने पति और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहतीं.

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी से निर्णय लिया है. ऐसे में कानूनी रूप से पुलिस उस पर कोई दबाव नहीं बना सकती. हालांकि उन्होंने गहनों के मामले में जांच का भरोसा जरूर दिलाया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

प्रेम-प्रसंग या योजना: अब सवाल खड़ा कर रहा है गांव

इस घटना ने पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. कोई इसे भगवती का प्रेम-प्रसंग बता रहा है, तो कोई इसे पहले से रची गई साजिश मान रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, भगवती और कृष्णपाल झा को पहले भी कई बार एक साथ देखा गया था.

हालांकि किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा. सवाल यह भी है कि क्या भगवती ने यह सब अपने प्रेमी के कहने पर किया या फिर पहले से योजना बनाई गई थी. अब गांववाले भी चाहते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले.

Latest News

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए...
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Follow Us