Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is Apurva Dubey IAS: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे जिनके पति Vishakh G Iyer को लखनऊ का डीएम बनाया गया?

Who Is Apurva Dubey IAS: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे जिनके पति Vishakh G Iyer को लखनऊ का डीएम बनाया गया?
अपने विवाह के दौरान अपूर्वा दुबे पति विशाक जी अय्यर के साथ (File Photo)

IAS Apurva Dubey Biography In Hindi

वर्तमान में IAS Apurva Dubey अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से सूडा निदेशक बनाई गईं हैं उनके पति Vishskh G Iyer अभी तक वहीं के डीएम रहे हैं जिनका स्थानांतरण करते हुए लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है. फतेहपुर सहित उन्नाव की डीएम रह चुकी अपूर्वा यूपीएससी टॉपर रहीं हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर की डीएम रहते हुए गाय प्रकरण से चर्चा में आईं थीं, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से बनी सूडा निदेशक
  • आईएएस अपूर्वा दुबे के पति विशाख जी अय्यर लखनऊ के डीएम हैं
  • आईएएस दम्पती की ये जोड़ी अपनी खूबसूरती और बेहतरीन कामों के लिए जानी जाती है

IAS Apurva Dubey Biography: फतेहपुर से उन्नाव और उसके बाद लंबे अवकाश के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहीं अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) का 20 मई 2025 की रात ट्रांसफर करते हुए सूडा निदेशक (Director Suda) बना दिया गया है. अपूर्वा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की जानें वाली सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर रहीं हैं.

2013 बैच की आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे (apurva dubey ias) ने अपने सेकंड अटेम्प्ट में यूपीएससी-2012 की परीक्षा पास की थी.उन्होंने आल इंडिया 19वीं रैंक (apoorva dubey ias rank) और महिलाओं में 9वीं रैंक हासिल की थी.

अपूर्वा दुबे (apoorva dubey) का जन्म वैसे तो लखनऊ (Lucknow) में हुआ है. लेकिन वह मूल रूप से यूपी के देवरिया (Deoria) की रहने वाली हैं. पिता डॉ. संजय दुबे प्रसार भारती नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक थे और दादा डॉ. केएन दुबे लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रोफेसर रहे थे.

अपूर्वा दुबे की स्कूली पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित स्कूल विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय से हुई है.इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएट किया है.इसके बाद अपूर्वा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की है.अपूर्वा दुबे ने ग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है. ग्रेजुएशन के बाद अपूर्वा दुबे ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी.

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पति भी हैं आईएएस..(apurva dubey ias biography)

अपूर्वा दुबे ने आईएएस अधिकारी विशाख जी अय्यर (vishakh G Iyer) से शादी की है जो कि वर्तमान में लखनऊ (Lucknow) के डीएम बनाए गए हैं. वह केरल के रहने वाले हैं. दोनों ने केरल में पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शादी की थी. शादी की ढेर सारी फ़ोटो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.

Read More: Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद

जिस वक्त शादी हुई थी (vishakh ji ias wife) उस दौरान अपूर्वा दुबे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं जबकि पति आईएएस विशाख (apoorva dubey ias husband) चित्रकूट के डीएम थे. वर्तमान में वह अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

जबकि इससे पहले उन्नाव (Unnao) और फतेहपुर (Fatehpur) की डीएम रह चुकी हैं. बताया जा रहा है कि उस समय पड़ोसी जनपद कानपुर नगर में डीएम IAS Vishakh G Iyer रहे हैं. उसके बाद दोनों का अलीगढ़ ट्रांसफर हो गया. आपको बतादें कि पति पत्नी की यह जोड़ी सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफ़सरों में से एक हैं.

क्या है अपूर्वा दुबे का गाय वाला विवाद जिससे आईं थीं चर्चा में?

फतेहपुर (Fatehpur) में जिलाधिकारी रहने के दौरान अपूर्वा दुबे (ias apurva dubey) एक पत्र के चलते पूरे देश में सुर्खियों में रहीं. दरअसल फतेहपुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात एस. के तिवारी द्वारा अपने अधीनस्थ डॉक्टरों को जारी किया गया पत्र वायरल हो गया है.जिसमें यह बताया गया था कि डीएम फतेहपुर की गाय के लिए प्रतिदिन अलग-अलग डॉक्टरों की नियुक्ति देखभाल के लिए जानी है जिसमें सभी की बकायदा ड्यूटी लगाई गई थी.

पत्र वायरल होने के बाद डीएम की काफ़ी किरकिरी हुई. डीएम (fatehpur dm) ने इसे छवि धूमिल करने वाला अपने खिलाफ षणयंत्र बताया और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा जिसके बाद शासन ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निलंबित कर दिया था. बताया जा रहा है कि उस समय पूरे देश में अपूर्वा को लेकर खूब चर्चा रही. 

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us