Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:बिजली बकायेदारों पर सख़्त हुई सरकार..दो महीनों तक बिल न जमा करने पर काट दिए जाएंगे कनेक्शन.!

यूपी:बिजली बकायेदारों पर सख़्त हुई सरकार..दो महीनों तक बिल न जमा करने पर काट दिए जाएंगे कनेक्शन.!

बिजली के बकाया उपभोक्ताओं पर अब सरकार की तरफ़ से डंडा चलना तय है.. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि दो महीनों तक बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ: प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी योगी सरकार ने अब बिजली उपभोक्ताओं की मनमानी पर भी रोक लगाने के लिए कमर कस चुकी है। सोमवार को प्रदेश मुख्यालय के शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते हुए सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अब दो महीने तक बिजली बिल जमा नहीं करने वाले पांच किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं की बिजली अभियान चलाकर काटी जाएगी।इसके अलावा उन्होंने कहा कि छोटे घरेलू बिजली उपभोक्ता भी जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करें इसके लिए जिलों में तैनात विभाग के कर्मचारी ध्यान दे।

ये भी पढ़े-यूपी:बड़ी संख्या में हुए सीएमओ और सीएमएस के तबादले पर फ़िर आदेश को वापस ले लिया गया क्यों.?जान ले वजह!

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से  ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को 20 घंटे, जिला मुख्यालयों व महानगरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है।साथ ही ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शहरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे का समय तय है, पर प्रदेश भर से इसका पालन न होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिजली से सम्बंधित सभी शिकायतो को 15 जुलाई के अंदर जल्द से जल्द निपटा ले अन्यथा संबंधित अधिकारियों व कमर्चारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया शाह का मठ.! रशूखदार संतों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन.!

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

इसके अलावा प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि यदि बिजली रोस्टर से ज्यादा काटी गई तब भी कार्यवाहक की जद में में सम्बंधित अधिकारी होंगे। आपको बता दे कि भले ही सरकार बिजली को लेकर गम्भीर हो पर जिलों में तैनात उनके अधीनस्थ अभी भी अपनी मनमानी करने में जुटे हैं और हर जगह जमकर बिजली कटौती की जा रही है।

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us