Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kaushambi Patakha Blast: कौशाम्बी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ! 4 की मौत, कई घायल, बढ़ सकती है मौत की संख्या

Kaushambi Patakha Blast: कौशाम्बी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ! 4 की मौत, कई घायल, बढ़ सकती है मौत की संख्या
कौशांबी पटाखा फेक्ट्री में ब्लास्ट, image credit original source

Kaushambi News In Hindi

यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एक बड़ा हादसा हो गया दरअसल एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में अचानक विस्फोट (Explosion) हुआ जिससे धमाके के बाद आग लग गई. इस घटना में चार लोगों की मौत (Death) हो गई है जबकि कई लोग घायल है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले के कोखराज थाना क्षेत्र भरवारी कस्बे के पास एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई आग लगने की वजह से चारों ओर चीख पुकार मच गई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दर्जनों गाड़ियां आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू करते हुए फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं. सूचना पर पुलिस समेत प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. पटाखों का विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दे रही थी जानकारी के मुताबिक यह फैक्ट्री कौशल अली नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है राहत और बचाव के कार्य में अभी भी प्रशासन लगा हुआ है. हालांकि सूत्रों की माने तो मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

explosion_firecrackers_factory_kaushambi_up_news
पटाखा फैक्ट्री में आग, image credit original source

सीएम ने घटना का लिया संज्ञान

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने अभी तक रेस्क्यू करते हुए 10 लोगों को बाहर निकाल लिया है सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतको के प्रति शोक व्यक्त किया है.

साथ ही इस घटना में घायल हुए सभी लोगो को बेहतर से बेहतर इलाज का आश्वासन देते हुए तमाम आलाधिकारियों को मौके पर पहुचने और स्थिति का जायजा लेने के लिए आदेश दिया है वहीं आधिकारिक बयान के मुताबिक अभी तक इस घटना में 4 लोगो की मौत हो चुकी है.

मध्यप्रदेश स्थित पटाखा फैक्ट्री में भी लगी थी आग

पटाखा फैक्ट्री में आग की ये कोई पहली खबर नही है इसी महीने 7 तारीख को भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 150 किलोमीटर दूर हरदा जिले में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी थी जिसमे रुक रुक कर हो रहे धमाको की आवाज फैक्ट्री से 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रहे थे यही नही इन धमाकों की वजह से आस पास के घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए थे यही नही इस दुखद घटना में 11 लोगो की मौत और करीब 174 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us