Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Congress Posters News: कानपुर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान चर्चा में आये पोस्टर्स ! पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान श्री कृष्ण और अजय राय बने अर्जुन

Kanpur Congress Posters News: कानपुर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान चर्चा में आये पोस्टर्स ! पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान श्री कृष्ण और अजय राय बने अर्जुन
कानपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा पोस्टर, image credit original source

Kanpur News In Hindi

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) जारी है. आज उनकी न्याय यात्रा उन्नाव और कानपुर में होनी है. राहुल गांधी के आगमन से पहले ही कानपुर-उन्नाव बॉर्डर के पास लगी होर्डिंग्स व पोस्टर्स सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. दरअसल इस होर्डिंग में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को श्री कृष्ण और यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है जो रथ पर सवार हैं. न्याय यात्रा उन्नाव के रास्ते कानपुर शहर में प्रवेश करेगी. जहां पर रोड शो करते हुए घण्टाघर जाएंगे जहां सभा होगी.

कांग्रेस की न्याय यात्रा में पोस्टर खींच रहा सबका ध्यान

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) जारी है. इस न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज उन्नाव के रास्ते कानपुर पहुंचेंगे. इसके साथ ही कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा का स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग और पोस्टर से पटे रहे. इस बीच शहर में ऐसे भी पोस्टर सभी का ध्यान खींच रहे हैं. जिसमें राहुल गांधी को श्री कृष्ण और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है. इसके साथ ही पोस्ट पर श्रीमद् भागवत गीता का श्लोक भी लिखा हुआ है.

congress_welcome_rahul_gandhi_poster
पोस्टर न्याय यात्रा कानपुर, image credit original source

पहले हुई थी भारत जोड़ो यात्रा अब न्याय यात्रा

इससे पहले कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन इसी का दूसरा नाम न्याय यात्रा कर दिया गया है. जिसकी शुरुआत मणिपुर से हुई थी और इस यात्रा का मकसद था युवाओं से मिलकर अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत करना.

कानपुर (Kanpur) में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोड शो करेंगे. कानपुर में राहुल गांधी उन्नाव से होते हुए शुक्लागंज पुल से सीधे घंटाघर के लिए प्रस्थान करेंगे. न्याय यात्रा के दौरान पोस्टर में कांग्रेस के नेता संदीप शुक्ला की तस्वीर लगी हुई है यह पोस्टर उनके द्वारा ही लगाए गये हैं.

14 जिलों के कांग्रेसियों से जुड़ेंगे सीधा

राहुल गांधी आज कानपुर में न्याय यात्रा करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. राहुल गांधी 2 दिन के ब्रेक के बाद 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी यूपी में नया यात्रा निकालेंगे और इसके बाद यात्रा में 6 दिन का ब्रेक होगा.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

फिलहाल आपको बता दें कि राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बताया जा रहा है की इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 14 जिलों के कांग्रेसियों से वह सीधा जुड़ेंगे इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी, उत्तर दक्षिण व नगर ग्रामीण ने पूरी ताकत भी झोंक दी है.

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us