Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Scrap Godown Fire In Kanpur : स्क्रैप कम्प्रेस करते वक्त हुआ कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट,9 घायल

Scrap Godown Fire In Kanpur : स्क्रैप कम्प्रेस करते वक्त हुआ कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट,9 घायल
जूही कानपुर में कबाड़ गोदाम में हुआ ब्लास्ट से लगी आग

Kanpur News: कानपुर में एक कबाड़ गोदाम में तेज धमाके के बाद अचानक आग लग गई .इस धमाके की चपेट में काम कर रहे आधा दर्जन लोग आ गए. जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड समेत पुलिस बल पहुंचा जहां आग पर तो काबू पा लिया गया वही पुलिस की मदद से घायलों को हैलट और जिला अस्पताल भेजा गया है.


हाईलाइट्स

  • जूही स्थित राखी मंडी में कबाड़ गोदाम में लगी आग हुआ ब्लास्ट
  • 9 मजदूर हुए घायल,इलाके में हड़कम्प
  • मौके पर फायर ब्रिगेड समेत पुलिस बल मौजूद

Kanpur Scrap Blast News : शनिवार को कानपुर के जूही क्षेत्र स्थित राखी मंडी में एक कबाड़ गोदाम में मशीन से अचानक तेज विस्फोट होने से आग लग गई. इस दौरान विस्फोट की चपेट में काम कर रहे 9 कर्मचारी आ गए जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है.

कबाड़ गोदाम में विस्फोट के बाद लगी आग

जूही थाना क्षेत्र के राखी मंडी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कबाड़ के गोदाम में तेज विस्फोट हुआ और अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया . इस दौरान गोदाम में काम कर रहे 9 कर्मचारी इस विस्फोट की चपेट में आ गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मशीन कम्प्रेस के दौरान हुआ ब्लास्ट

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

बताया जा रहा है राखी मंडी स्थित स्क्रैप गोदाम में मशीन कम्प्रेस करने के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ.जिसमें भीषण आग लग गई. गोदाम में काम कर रही मीना, 16 साल के रेहान, कमल, समर, सिराज, अफसर, पप्पू, अरविंद कुमार और मेराज घायल हो गए. तेज धमाका सुन आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और घायलों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी पहुंच गए और इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी.

एडीसीपी ने क्या कहा

घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. जबकि गंभीर हालत में घायल कर्मचारियों को आनन-फानन में हैलट और उर्सला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है.एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि स्क्रैप गोदाम में स्क्रैप को कम्प्रेस करने के दौरान आग लगी थी. जिसमें 9 लोग जो काम कर रहे थे वे घायल हुए हैं. हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है फिर भी उनका समुचित इलाज करवाया जा रहा है. फॉयर ऑफिसर इस मामले की जानकारी कर रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us