Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amitabh Bajpayee Unique Protest : जानिए सपा विधायक ने क्यों पोस्टर-बैनर वार के जरिए किसे कहा 'बेहया और बेशर्म'

Amitabh Bajpayee Unique Protest : जानिए सपा विधायक ने क्यों पोस्टर-बैनर वार के जरिए किसे कहा 'बेहया और बेशर्म'
सपा विधायक आमिताभ बाजपेयी का पोस्टर-बैनर वार प्रदर्शन

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने बैनर पोस्टर वार के माध्यम से जिम्मेदारों के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन किया. दरअसल जनता के लिए तरणताल शुरू न हो पाने की वजह से कई बार उन्होंने अधिकारियों से कहा खुद जल सत्याग्रह भी किया. लेकिन उन जिम्मेदारों के कानों में जू तक न रेंगी. सपा विधायक का ये प्रदर्शन काफी सुर्खियां बटोर रहा है.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का अनोखा प्रदर्शन
  • पोस्टर बैनर के माध्यम से जिम्मेदारों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन
  • तरणताल शुरू न होने पर विधायक ने की थी इसे शुरू करने की मांग

SP MLA unique performance : सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने अधिकारियों को टारगेट करते हुए कुछ इस तरह से अपना विरोध जताकर प्रदर्शन किया. पोस्टर बैनर वार के जरिये उन्होंने अनोखा प्रदर्शन कर अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया. उनका कहना है कि सीएम के द्वारा किये गए तरणताल के लोकार्पण को भी ये जिम्मेदार गम्भीरता से नहीं लेते है.

 

सपा विधायक का अनोखा प्रदर्शन

आर्यनगर विधानसभा सीट से विधायक अमिताभ बाजपेयी एक बार फिर चर्चा में हैं, जहां बीते दिनों उन्होंने फूलबाग स्थित तरणताल न शुरू हो पाने के चलते जल सत्याग्रह किया अब उन्होंने जिम्मेदारों पर कुछ इस तरह से वार कर अनोखा प्रदर्शन किया है. बेनर में जो पंक्तियां दर्शायी गईं है उन्हें देखकर हर कोई समझ सकतता है कि ये पंक्तियां किसे टारगेट कर रही हैं.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

पोस्टर-बैनर के माध्यम से किया प्रदर्शन

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने पोस्टर बैनर वार के माध्यम से ऐसी पंक्तियों को दर्शाया है,जिसमें शायद जिम्मेदारों की नजर पड़ जाए और वह समझे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया. फूलबाग स्थित तरणताल का लोकार्पण 6 अप्रैल को सीएम के द्वारा किया गया था. लेकिन जनता के लिए अभी ये तरणताल ओपन नही किया गया. कई बार विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस मामले में अधिकारियों से बात की समस्या जस की तस बनी हुई है.कहीं ना कहीं नगर निगम को इस पूरे मामले पर दोषी मान रहे हैं .

गर्मी की छुट्टी निकल गई फिर भी नहीं जागे जिम्मेदार

गर्मियों की छुट्टियां चल रही है स्कूल बंद है ऐसे में बच्चे स्विमिंग सीखते हैं साथ ही चिलाउट करने के लिए भी लोग वाटर पार्क जैसी जगहों पर जाते हैं. बावजूद इसके नगर निगम अधिकारी सीएम को भी ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे है. शहर के तमाम प्रमुख चौराहों और नाना राव पार्क के बाहर एक विशेष प्रकार का बैनर लगवाया है जिसमें उन्होंने नगर निगम और उससे संबंधित अधिकारियों को बेहया और बेशर्म बताया है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.सपा विधायक ने इस बैनर के माध्यम से यह मांग करते हुए कहा है कि आम जनता को जवाब दिया जाए कि अभी तक यह स्विमिंग पूल क्यों नहीं शुरू किया गया है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us