Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

कानपुर से लखनऊ ट्रेन यात्रा हुई प्रभावित, UPSTC ने संभला मोर्चा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

कानपुर में रेलवे ब्रिज मरम्मत के चलते 13 मई तक लखनऊ-कानपुर रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहेगी. 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी और 27 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. यात्रियों को बसों और वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

Kanpur Lucknow Train News: अगर आप लखनऊ से कानपुर या कानपुर से लखनऊ रोजाना सफर करते हैं तो आने वाले डेढ़ महीने आपकी यात्रा को पूरी तरह बदल सकते हैं. कानपुर सेंट्रल के पास रेलवे ब्रिज पर शुरू हुए बड़े मरम्मत कार्य ने रेल यातायात की रफ्तार थाम दी है. 13 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों की दिनचर्या पर असर पड़ना तय है.

रेलवे ब्रिज पर शुरू हुआ बड़ा काम, बंद हुआ यातायात

कानपुर सेंट्रल से पुल बायां किनारा के बीच स्थित रेलवे पुल पर इंजीनियरिंग कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पुल काफी पुराना हो चुका है और इसकी मरम्मत लंबे समय से जरूरी थी.

किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने और ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस काम के चलते ट्रैक पर आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे ट्रेनों का संचालन सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है. रेलवे का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम है.

16 ट्रेनें लखनऊ नहीं पहुंचेंगी, इंटरसिटी सेवाएं थमीं

इस ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर उन ट्रेनों पर पड़ा है जो लखनऊ और कानपुर के बीच चलती हैं. आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी अब केवल कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी और वापसी में भी यहीं से शाम 5:25 बजे रवाना होगी. झांसी इंटरसिटी को भी कानपुर तक सीमित कर दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के इस गांव में ठंड का कहर, 15 दिनों में तीन मौतें ! कई ग्रामीण बीमार, प्रशासनिक दावेदारी फेल

पुणे एक्सप्रेस अब लखनऊ के बजाय कानपुर से ही शाम 6:00 बजे वापस चलेगी. कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन भी अब कानपुर अनवरगंज तक ही संचालित होगी. कुल मिलाकर 16 ट्रेनें ऐसी हैं जो अब लखनऊ तक नहीं पहुंचेंगी, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

Read More: Fatehpur Board Exam 2026: 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा, फतेहपुर में 117 सेंटर फाइनल, 66,429 छात्र होंगे शामिल

27 ट्रेनों के बदले रास्ते, शताब्दी भी बदले रूट से दौड़ेगी

रेलवे ने 27 ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है. नई दिल्ली से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अब 13 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह अलीगढ़, टूंडला और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. बरौनी और दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अब बुढ़वल, सीतापुर सिटी, बरेली और मुरादाबाद होकर चलाई जाएंगी.

Read More: UP News: प्रदेश के 2 लाख परिवारों के खाते में पहुंचेंगे 100000, सीएम योगी जारी करेंगे किस्त

बांद्रा टर्मिनस से आने वाली ट्रेन को कासगंज, शाहजहांपुर और आलमनगर के रास्ते लखनऊ लाया जाएगा. इन बदलावों से यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ेगा और समय भी अधिक लगेगा.

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर, कई रुटों पर असर

इस मेगा ब्लॉक का असर केवल स्थानीय ट्रेनों तक सीमित नहीं है बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है. नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, उदयपुर सिटी-कामाख्या, सूरत-मुजफ्फरपुर और साबरमती-मुजफ्फरपुर जैसी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं.

इसके अलावा यशवंतपुर-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर और ओखा-गोरखपुर जैसी ट्रेनें भी इस बदलाव की चपेट में हैं. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. लखनऊ का रेल नेटवर्क इस दौरान काफी हद तक प्रभावित रहेगा.

UPSRTC ने संभला मोर्चा, बढ़ सकती है भीड़

रेलवे की इस बड़ी बाधा के बीच रोडवेज ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं. आलमबाग से मथुरा के लिए सुबह 8:30 बजे बस रवाना होकर शाम 4:00 बजे पहुंचेगी. शाहजहांपुर के लिए भी सुबह 8:30 बजे बस चलेगी जो दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी.

कैसरबाग से पीलीभीत के लिए सुबह 9:00 बजे बस रवाना होकर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी. हालांकि गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे इन बसों में भीड़ अधिक हो सकती है. ऐसे में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यात्रा से पहले करें कॉल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और NTES का उपयोग करने की सलाह दी गई है. बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को निराशा हाथ लग सकती है. यह मेगा ब्लॉक भले ही कुछ समय के लिए हो लेकिन इसका असर लाखों यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ रहा है. ऐसे में सही योजना और अपडेट जानकारी ही इस दौरान यात्रा को आसान बना सकती है.

02 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

Kanpur Lucknow Train News: अगर आप लखनऊ से कानपुर या कानपुर से लखनऊ रोजाना सफर करते हैं तो आने वाले डेढ़ महीने आपकी यात्रा को पूरी तरह बदल सकते हैं. कानपुर सेंट्रल के पास रेलवे ब्रिज पर शुरू हुए बड़े मरम्मत कार्य ने रेल यातायात की रफ्तार थाम दी है. 13 मई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे हजारों यात्रियों की दिनचर्या पर असर पड़ना तय है.

रेलवे ब्रिज पर शुरू हुआ बड़ा काम, बंद हुआ यातायात

कानपुर सेंट्रल से पुल बायां किनारा के बीच स्थित रेलवे पुल पर इंजीनियरिंग कार्य गुरुवार से शुरू हो गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पुल काफी पुराना हो चुका है और इसकी मरम्मत लंबे समय से जरूरी थी.

किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने और ट्रैक की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए यह मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस काम के चलते ट्रैक पर आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे ट्रेनों का संचालन सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है. रेलवे का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम है.

16 ट्रेनें लखनऊ नहीं पहुंचेंगी, इंटरसिटी सेवाएं थमीं

इस ब्लॉक का सबसे ज्यादा असर उन ट्रेनों पर पड़ा है जो लखनऊ और कानपुर के बीच चलती हैं. आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी अब केवल कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी और वापसी में भी यहीं से शाम 5:25 बजे रवाना होगी. झांसी इंटरसिटी को भी कानपुर तक सीमित कर दिया गया है.

पुणे एक्सप्रेस अब लखनऊ के बजाय कानपुर से ही शाम 6:00 बजे वापस चलेगी. कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन भी अब कानपुर अनवरगंज तक ही संचालित होगी. कुल मिलाकर 16 ट्रेनें ऐसी हैं जो अब लखनऊ तक नहीं पहुंचेंगी, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

27 ट्रेनों के बदले रास्ते, शताब्दी भी बदले रूट से दौड़ेगी

रेलवे ने 27 ट्रेनों के रूट में बड़ा बदलाव किया है. नई दिल्ली से चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अब 13 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी. इस दौरान यह अलीगढ़, टूंडला और कानपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. बरौनी और दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अब बुढ़वल, सीतापुर सिटी, बरेली और मुरादाबाद होकर चलाई जाएंगी.

बांद्रा टर्मिनस से आने वाली ट्रेन को कासगंज, शाहजहांपुर और आलमनगर के रास्ते लखनऊ लाया जाएगा. इन बदलावों से यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ेगा और समय भी अधिक लगेगा.

लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी असर, कई रुटों पर असर

इस मेगा ब्लॉक का असर केवल स्थानीय ट्रेनों तक सीमित नहीं है बल्कि लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है. नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, उदयपुर सिटी-कामाख्या, सूरत-मुजफ्फरपुर और साबरमती-मुजफ्फरपुर जैसी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं.

इसके अलावा यशवंतपुर-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर और ओखा-गोरखपुर जैसी ट्रेनें भी इस बदलाव की चपेट में हैं. इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. लखनऊ का रेल नेटवर्क इस दौरान काफी हद तक प्रभावित रहेगा.

UPSRTC ने संभला मोर्चा, बढ़ सकती है भीड़

रेलवे की इस बड़ी बाधा के बीच रोडवेज ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं. आलमबाग से मथुरा के लिए सुबह 8:30 बजे बस रवाना होकर शाम 4:00 बजे पहुंचेगी. शाहजहांपुर के लिए भी सुबह 8:30 बजे बस चलेगी जो दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी.

कैसरबाग से पीलीभीत के लिए सुबह 9:00 बजे बस रवाना होकर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी. हालांकि गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे इन बसों में भीड़ अधिक हो सकती है. ऐसे में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने जैसी स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यात्रा से पहले करें कॉल

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 139 और NTES का उपयोग करने की सलाह दी गई है. बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को निराशा हाथ लग सकती है. यह मेगा ब्लॉक भले ही कुछ समय के लिए हो लेकिन इसका असर लाखों यात्रियों की दिनचर्या पर पड़ रहा है. ऐसे में सही योजना और अपडेट जानकारी ही इस दौरान यात्रा को आसान बना सकती है.

Latest News

कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
कानपुर में रेलवे ब्रिज मरम्मत के चलते 13 मई तक लखनऊ-कानपुर रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित रहेगी. 16 ट्रेनें लखनऊ...
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 01 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके नक्षत्र, जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम

Follow Us