Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर सड़क हादसा : घाटमपुर हादसे से नहीं लिया सबक, महाराजपुर में 2 दर्जन लोगों से भरा लोडर पलटा,4 गम्भीर

कानपुर सड़क हादसा : घाटमपुर हादसे से नहीं लिया सबक, महाराजपुर में 2 दर्जन लोगों से भरा लोडर पलटा,4 गम्भीर
मुंडन से लौट रहा लोडर पलटा,21 लोग थे मौजूद

कानपुर में मुंडन संस्कार कार्यक्रम कराकर लौट रहा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, लोडर में मौजूद 2 दर्जन सवारियों में चीखपुकार मच गई आनन फानन में ग्रामीणों ने लोडर से घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है,जिसमे 4 गम्भीर हैं.


हाईलाइट्स

  • महाराजपुर में मुंडन कराकर लौट रहे 21 लोगो से भरा लोडर पलटा
  • सभी घायलों को सरसौल सीएचसी में कराया जा रहा इलाज,4 गम्भीर
  • लोडर ड्राइवर के खिलाफ की जाएगी कार्यवाई

Loader full of family returning after shaving overturned : कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र  के सरसौल के पास शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब खुर्द गांव निवासी बेटी का मुण्डन संस्कार कराकर लोडर से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया,21 लोगों से खचाखच भरा लोडर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,पलटते ही लोडर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई, आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए लोडर से लोगों को निकाला और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया.

 

मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक महाराजपुर क्षेत्र के तिलसरी खुर्द गांव निवासी राम चन्द्र पासवान की 3 वर्ष की बेटी का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम जय गुरुदेव आश्रम में था जिसमें परिवार के 21 लोग लोडर से गये हुए थे, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम से लौटते वक्त सरसौल के पास लोडर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, लोडर के पलटते ही मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

हर तरफ चीख पुकार का मंजर दिखाई दे रहा था, पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए लोडर में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया.जिसके बाद पुलिस की मदद से डेढ़ दर्जन घायलों को सरसौल सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया, जिनमें से चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें काशीराम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष घाटमपुर का एक परिवार व अन्य 50 लोग चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर ट्रैक्टर से लौट रहे थे, साढ़ के पास ट्राली अचानक पलट कर खाई में जा गिरी थी, जिसमे ट्रेक्टर में सवार 27 लोगों की मौत हो गई थी, इस हादसे की सूचना पर पूरे देश और प्रदेश में हड़कम्प मच गया था, जिसके बाद लोडरो व ट्रालियों पर शिकंजा कसा गया, लेकिन कुछ दिन बाद ही लोडर और ट्रैक्टर फिर वही ढर्रा अपनाने लगे. आज जो महाराजपुर में हादसा हुआ जिसमें भी 2 दर्जन लोग सवार थे गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

लोडर चालक पर की जाएगी कार्यवाई

एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि तिलसरी खुर्द गांव निवासी 3 वर्षीय बेटी का मुंडन संस्कार का कार्यक्रम जय गुरुदेव आश्रम में था, वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है, लोडर में ज्यादा संख्या होने की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें करीब 21 लोग सवार थे इनका इलाज किया जा रहा है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है उन्हें काशीराम अस्पताल रिफर कर दिया गया है. लोडर चालक पर ठोस कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us