Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: बारात थी दरवाजे पर खड़ी ! इधर दूल्हा करता रहा दुल्हन का स्टेज पर इंतजार, उधर ब्यूटीपार्लर से दुल्हन प्रेमी संग हो गयी फरार

Kanpur News In Hindi: बारात थी दरवाजे पर खड़ी ! इधर दूल्हा करता रहा दुल्हन का स्टेज पर इंतजार, उधर ब्यूटीपार्लर से दुल्हन प्रेमी संग हो गयी फरार
प्रेमी संग भागी दुल्हन, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर दुल्हन फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल शादी के दिन ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन (Bride) अपने प्रेमी के साथ फरार (Ran Away With Lover) हो गई. वही जब काफी देर तक वह वापस नही लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी फिलहाल पुलिस दुल्हन की तलाश (Search Bride) में जुट गई है.

बारात दरवाजे पर थी खड़ी फिर हुए बाराती मायूस

हर लड़की का ख्वाब होता है कि शादी वाले दिन वह सबसे अलग दिखाई दे, इसलिए लड़कियां सबसे अलग दिखने के लिए खुद को सजती और सवारती हैं. ऐसा ही मामला कानपुर (Kanpur) के चौबेपुर (Chaubepur) में देखने को मिला जहां पर एक दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने फरार (Ran Away) हो गई तो उधर दूसरी तरफ दुल्हन के इंतजार में बैठा दूल्हा और बाराती दुल्हन का इंतजार करते रहे. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो सच्चाई जानकर सभी के होश उड़ गए. आखिरकार गाते बजाते हुए पहुंची बारात और बाराती मायूस होकर वापस लौट गए

लड़की का पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक होने वाली दुल्हन किसी और लड़के से प्यार करती थी इसलिए उसने पहले ही शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन घरवालों के दबाव के चलते लड़की शादी के लिए राजी भी हो गई लेकिन उसके दिमाग में कुछ और ही चल रहा था जब उसने देखा कि सभी लोग घर के कामकाज में व्यस्त हैं और उसे घर से बाहर निकलने का मौका भी मिल रहा है जिसके चलते उसने इस मौके का फायदा उठाते हुए घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली और प्लान के मुताबिक वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई फिलहाल परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस अब भगोड़ी दुल्हन की तलाश में जुट गई है.

लड़की ने शादी करने से किया इनकार

जानकारी के मुताबिक यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदी माता रोड स्थित एक गांव का है जहां कानपुर देहात से बारात आई थी, मंगलगीत गाये जा रहे थे. जनाती इस होने वाली घटना से अनजान बारातियों के स्वागत में लगे रहे शादी के पहले होने वाली सभी रस्मों रिवाजों को निभाया जा रहा था, घर में हंसी खुशी का माहौल बरकरार था लेकिन इस बीच दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर चली गई लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने शादी करने से साफ तौर पर इंकार कर दिया इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.

गांव भर में हो रही बदनामी

दुल्हन के इस तरह अपने प्रेमी के साथ फरार होने की वजह से यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों का कहना है कि इस लड़की का एक लड़के के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी उसके घर वालों को भी थी कई बार परिजनों ने लड़की पर रोक-टोक भी लगाई लेकिन वह नहीं मानी जिसके चलते उसने शादी के दिन मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. फिलहाल लड़की को ढूंढा जा रहा है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us