Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur HBTU News : अच्छी खबर-अब बिना धुंए के पकाएं स्वादिष्ट खाना, एचबीटीयू ने इजाद किया ऐसा देसी चूल्हा

Kanpur HBTU News : अच्छी खबर-अब बिना धुंए के पकाएं स्वादिष्ट खाना, एचबीटीयू ने इजाद किया ऐसा देसी चूल्हा
धुआंरहित देसी चूल्हा

अंगीठी का नाम सुनते ही अक्सर महिलाएं भयभीत हो जाती हैं क्योंकि अंगीठी से निकलने वाला धुंआ महिलाओं और बच्चों को परेशान करने के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित करता है, लेकिन अब ऐसा नही होगा क्योंकि बदलते जमाने के साथ-साथ अब एक ऐसी विशेष अंगीठी एचबीटीयू द्वारा तैयार की गई है, जो कोयला ,कंडा या फिर लकड़ी से नही बल्कि पैलेट्स की सहायता से जलाया जा सकेगा जिसके बाद अब बिना धुंए के खाना बनाना आसान होगा.


हाईलाइट्स

  • एचबीटीयू के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर नें ईजाद किया स्मोकलेस स्टोव
  • इस स्टोव में नही होगा धुंआ,न पड़ेंगे बीमार
  • इस अंगीठी एक घण्टे जलने का खर्च मात्र 15 रुपये होगा

Kanpur hbtu made smokeless stove : दरअसल हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (HBTU) मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर जितेंद्र भास्कर व उनकी टीम के द्वारा कई-कई शोधों व सालों की मेहनत के बाद एक विशेष प्रकार की अंगीठी इजाद की है। जिसे धुंआ रहित यानी स्मोकलेस अंगीठी का नाम दिया गया है। इसकी खासियत ये है कि समय-समय पर इस अंगीठी को किसी इंडक्शन या गैस चूल्हे की तरह इसकी आंच को घटाया बढ़ाया जा सकेगा.

 

1 घण्टे अंगीठी जलाने पर मात्र 15 रुपये का आएगा ख़र्च

यही नहीं बात की जाए खर्चे की तो वर्तमान में एक घण्टे अंगीठी जलाने पर मात्र 15 रुपये का खर्च आएगा। इस तरह से ये अंगीठी हर वर्ग के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है. और धुंआ न देने और बार बार चूल्हा न फूंकने से भी महिलाओं को काफी राहत मिलेगी.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

उन्होंने यह भी बताया कि इस अंगीठी की बनावट किसी बाल्टी की तरह है जिसे उल्टा करके बनाया गया है. कृषि में प्रयोग हुए नष्ट किये हुए पदार्थो को जलाने से आग उत्पन्न की जाती है. जिसके जलने से गैस बनती है और फिर इसमें बने छोटे से छेद से इसमें ऑक्सीजन देने से बर्नल के पास आने पर गैस जलने लगती है, अगर देसी भाषा में कहे तो इस चूल्हे को पयाल,भूसा,डंठल,गन्ने की खोई व शीरा से तैयार किये हुए पैलेट्स से जलाया जा सकेगा, हालांकि यह स्मोकलेस चूल्हा बाजार में कब तक आएगा और  दाम क्या होगा अभी ये तो तय नही हुआ है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में वरदान साबित होगा ये देसी चूल्हा

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस चूल्हे के बाजार में आने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा जो आज भी लकड़ी और कंडे का चूल्हा फूंक-फूंक कर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रही है, वहीं गांव के साथ-साथ शहर में भी महिलाएं इसका प्रयोग कर खाना पका सकती है. साथ ही आधुनिकता की ओर बढ़ रहे भारत देश के लिए भी यह एक कीर्तिमान साबित होगा. 

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us