Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banshidhar Tobacco Company IT Raid: तम्बाकू कम्पनी के कानपुर समेत कई ठिकानों पर IT की रेड ! दिल्ली-गुजरात में भी छापेमारी, क्या-क्या मिला?

Banshidhar Tobacco Company IT Raid: तम्बाकू कम्पनी के कानपुर समेत कई ठिकानों पर IT की रेड ! दिल्ली-गुजरात में भी छापेमारी, क्या-क्या मिला?
आईटी की रेड, image credit original source

बंशीधर तम्बाकू कम्पनी

कानपुर में आयकर विभाग (Income Tax) ने तम्बाकू कारोबारी के ठिकानों पर रेड की है. यह रेड बंशीधर तम्बाकू कम्पनी (Tobbaco Company) के कानपुर समेत दिल्ली, मुम्बई और गुजरात समेत 20 ठिकानों पर की गई है. रेड के दौरान टीम को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की लक्जरी कारें मिली हैं. जिसमें रोल्स रॉयस भी शामिल है रेड की कार्रवाई जारी है. टैक्स चोरी का इनपुट मिलने के बाद ही आईटी टीम तम्बाकू कम्पनी के ठिकानों पर रेड कर रही है.

तम्बाकू कम्पनी पर आयकर टीम की रेड

कानपुर (Kanpur) के नयागंज स्थित बंशीधर तम्बाकू (Banshidhar Tobacco) प्राइवेट लिमिटेड एक्सपोर्ट का तम्बाकू का कारोबार विदेशो तक फैला हुआ है. तम्बाकू के काम में बंशीधर प्रसिद्ध है. इसके साथ ही बड़े-बड़े पान मसाला ग्रुप्स को इनका माल सप्लाई होता है. दरअसल आयकर विभाग को इनपुट मिले थे कि भारी मात्रा में टैक्स चोरी किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो कम्पनी ने जो टर्नओवर दिखाया वह 20 से 25 करोड़ रुपये है, जबकि बताया जा रहा है कि इनका टर्नओवर 100 से 150 करोड़ रुपये के आसपास है. जिसके बाद यह कार्रवाई करते की जा रही है.

it_raids_on_tobbaco_private_company
दिल्ली आवास पर भी रेड, image credit original source

टीम को मिले थे ऐसे इनपुट

आयकर विभाग ने कानपुर स्थित तम्बाकू कम्पनी कार्यालय से करीब 4.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. दिल्ली आवास पर भी रेड की गई जहां 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली कारें भी मिली है. जिसमे महंगी कार रॉल्स रॉयस भी शामिल है. इसके साथ ही अन्य टीमों ने आंध्रप्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यो में रेड की है. सूत्रों की माने तो दूसरी कम्पनियो को कच्चा माल सप्लाई करने वाली इस तम्बाकू कम्पनी ने जीएसटी और टैक्स भरने में चोरी की है.

विदेशों तक फैला है कारोबार

कानपुर की ये बंशीधर तंबाकू कंपनी काफी नामी गिरामी है इसके ठिकाने केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशो तक इसका कारोबार फैला हुआ है. आयकर विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि टैक्स चोरी और जीएसटी में चोरी की जा रही है.

जिसके बाद आयकर की 15 से 20 टीमों ने अलग-अलग जगह पर जाकर तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. जहां से कुछ जगहों से कैश भी बरामद हुआ है फिलहाल अभी तक जो सूचना सामने आई है आयकर विभाग की लगातार रेड जारी है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुए विवाद में अदालत ने बड़ा...
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Follow Us