Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Bikru Kand: कौन हैं आईपीएस Anant Dev Tiwari जिन्हें बिकरु कांड मामले में क्लीन चिट दी गई

Kanpur Bikru Kand: कौन हैं आईपीएस Anant Dev Tiwari जिन्हें बिकरु कांड मामले में क्लीन चिट दी गई
आईपीएस अनंत देव तिवारी : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरु कांड मामले में आईपीएस अनन्त देव तिवारी को क्लीन चिट मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है, बिकरु कांड में एसआईटी की जांच में लापरवाही बरतने पर 50 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दोषी पाया गया था जिसमें तत्कालीन कानपुर के एसएसपी रहे अनन्त देव भी शामिल थे जिन्हें इस मामले में निलंबित कर दिया गया था और विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए थे जिसपर उन्हें क्लीन चिट मिल गई है.


हाईलाइट्स

  • आईपीएस अनन्त देव को बिकरु कांड की पुलिस जांच में क्लीन चिट
  • जांच रिपोर्ट में उन्हें नवम्बर 2020 में निलंबित किया था
  • बिकरु कांड से पहले थे एसएसपी कानपुर

IPS Anant Dev got clean chit in Bikru case : कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चर्चित बिकरु कांड मामले में वर्तमान में डीआईजी एसटीएफ अनन्त देव तिवारी को क्लीन चिट मिल गयी है, हालांकि अनन्त देव बिकरु कांड से पहले कानपुर के बतौर एसएसपी थे उनके तबादले के कुछ दिन बाद यह वीभत्स हत्याकांड हुआ था ,एसआइटी की जांच में कई पुलिसकर्मी व अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था जिसमें आईपीएस अनन्त देव भी शामिल थे, विभागीय कार्यवाही की जांच के बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था दो वर्ष बाद इन्हें बहाल किया गया और डीआईजी रेलवे/ एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई.

लापरवाही बरतने पर किया गया था निलंबित

तत्कालीन कानपुर एसएसपी अनन्त देव तिवारी चौबेपुर के बिकरु कांड से कुछ दिन पहले ही कानपुर से तबादला हुआ था और कुछ दिन बाद ही ये चर्चित हत्याकांड हुआ, चूंकि पुलिस हत्याकांड का यह मामला था तो एसआइटी की टीम पुलिस पर कड़ी जांच में जुटी हुई थी जिसमे भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के नाम उजागर हुआ था.

जिसमे से तत्कालीन एसएसपी कानपुर अनन्त देव का नाम भी आया था जिसमें एसएसपी कानपुर रहते हुए थानों के आकस्मिक निरीक्षण मामले में लापरवाही बरतने पर उन्हें जांच अधिकारी की रिपोर्ट में दोषी माना गया था, जिसपर उन्हें क्लीन चिट मिल गई है. अहम बाद ये है कि इसी साल दिसंबर में अनंतदेव तिवारी का रिटायर होने वाले हैं.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

कौन है आईपीएस अनन्त देव तिवारी (Who IS IPS Anant Dev Tiwari)

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur News) जनपद के मूलरूप से रहने वाले तो आईपीएस अनंत देव तिवारी को वैसे तो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है. अपराधियों व कुख्यात डकैतों पर कड़ी कार्रवाई के लिए उन्हें एसटीएफ का बार-बार जिम्मा मिलता रहा. अनन्त देव 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अनंत देव 1991 में पुलिस सेवा में आए थे और लंबे समय तक एसटीएफ में एएसपी के पद पर तैनात रहे थे.

जिस वक्त बुंदेलखंड चित्रकूट के जंगलों में कुख्यात ददुआ और ठोकिया का आतंक था उस समय अनन्त देव ने एसटीएफ की टीम के साथ मिलकर इन खूंखार कुख्यात बदमाशो को मुठभेड़ में मार गिराया था. अनंत देव एसएसपी कानपुर रहते हुए डीआईजी के पद पर पदोन्नत हुए थे.  उसके बाद ही बिकरु कांड मामले की उनपर गाज गिरी जिसपर 3 वर्ष बाद उन्हें पुलिस की जांच में क्लीन चिट मिल गई है वर्तमान में अनंत देव डीआईजी एसटीएफ है.

बिकरु काण्ड की दहशत भरी रात (Kanpur Bikru Kand)

कानपुर के चौबेपुर थानां क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020  की रात को कोई भूल नहीं सकता, जहां गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस पर अंधेरे की आड़ में छिपे विकास दुबे और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र समेत 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी थी , बाद में पुलिस की कार्रवाई में विकास समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे जबकि 44 आरोपित जेल में बंद हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us