Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Amit Shah In Kanpur: कानपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ! लोकसभा चुनाव को लेकर करी बैठक

Amit Shah In Kanpur: कानपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ! लोकसभा चुनाव को लेकर करी बैठक
गृह मंत्री, अमित शाह, image credit original source

Amit Shah In Kanpur

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार शाम कानपुर (Kanpur) पहुंचे. तिलक नगर स्थित विजय विला होटल में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के मद्देनजर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक (Meeting) की. यह बैठक करीब 1 घंटे तक चली. इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें से वोटिंग परसेंटेज (Voting Percentage) को बढ़ाना. सूत्रों की माने तो पार्टी के नेताओं के बीच चल रहे मतभेद को दूर करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई.

गृह मंत्री कानपुर में, चुनाव को लेकर की बैठक

सर्वप्रथम गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) शाम 5 बजकर 20 मिनट पर कानपुर के सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उनका विमान लैंड हुआ. जहां पर मौजूद पार्टी जुड़े नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. तत्पश्चात भारी सुरक्षा घेरे के बीच अमित शाह (Amit Shah) सड़क के रास्ते तिलक नगर स्थित विजय विला होटल (Vijay Villa) पहुंचे. जहां पर उन्होंने पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करी. जानकारी के अनुसार यह बैठक चुनाव के दृष्टिकोण से अहम थी. शाह ने लोकसभा संयोजको को प्रचार से मतदान तक का रोड मैप को बताया, और मतदाताओ के घर तीन-तीन दफा जाने के लिए कहा.

क्योंकि इस बैठक में लोकसभा की 13 सीटों पर मंथन हुआ है करीब 1 घंटे तक चली इस बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड की 5 सीटों, अवध क्षेत्र की 8 और बृज क्षेत्र की एक सीट पर समीक्षा बैठक की गई है. करीब 1 घंटे चली इस समीक्षा बैठक में शाह द्वारा जमकर क्लास लगाई गई. उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत करने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को सम्भालनी होगी.

amit_shah_in_kanpur
गृह मंत्री ने की बैठक, image credit original source

प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार पर दें ध्यान

कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशियों और विधायकों के बीच अनबन चल रही थी जिसके चलते विधायकों द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा था जो चुनाव के मद्देनज़र काफी अहमियत रखता है इसी के चलते आज अमित शाह ने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करी थी. इस बैठक में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इसमें कोई भी प्रत्याशी शामिल नहीं हुआ.

जबकि बैठक के दौरान मीडिया कवरेज पर भी रोक लगा दी गई थी इससे पहले योगी आदित्यनाथ द्वारा बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सिंह सांगा को बुलाकर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने को कहा गया था, सूूूत्रों की माने तो कहीं ना कहीं कानपुर नगर से लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को लेकर पार्टी से जुड़े कई लोगों ने आपत्ति जताई थी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

वोटिंग परसेंटेज बढ़ाएं

बताते चले कि औद्योगिक नगरी कानपुर में चौथे चरण में चुनाव 13 मई को होने हैं. राजनीतिक दृष्टि से पीएम बनने तक कानपुर शहर का अहम रोल रहा है. यही नहीं पिछले दो चरणों में हुए चुनाव में यह भी देखा गया है कि इस बार का वोटिंग परसेंटेज काफी कम रहा है. अब बाकी चरणों में होने वाले चुनाव में कैसे प्रतिशत बढ़ता है इसके लिए भी चर्चा की गयी है. सूत्रों की माने तो मीटिंग के बाद गृहमंत्री आज कानपुर में ही रहकर सुबह बाकी बची सीटों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us