Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fire On Kanpur Central : कानपुर सेंट्रल स्टेशन के इस प्लेटफार्म के फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Fire On Kanpur Central : कानपुर सेंट्रल स्टेशन के इस प्लेटफार्म के फूड स्टॉल में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
सेन्ट्रल स्टेशन के फूड स्टॉल पर आग

कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्थित फूड स्टॉल पर अचानक भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया , आग की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए. जिसके बाद आग बुझाने वाले उपकरणों व पानी से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका.फिलहाल स्टॉल पर काफी नुकसान की बात सामने आई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म 9 पर फूड स्टॉल में लगी आग
  • आग से लाखों के नुकसान का अनुमान
  • शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह,आग पर पाया गया काबू

fire at food stall of central station : कानपुर सेंट्रल स्टेशन में प्लेटफार्म नम्बर 8 और 9 के बीच प्लेटफॉर्म पर एक फूड स्टॉल पर सोमवार दुपहर अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना पर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाला. खास बात यह कि सेन्ट्रल स्टेशन पर दिन भर हज़ारों ट्रेनों का आवागमन होता है ऐसे में गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था.

हो सकता था बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल स्टेशन में सोमवार दोपहर प्लेटफार्म 9 पर एक फूड स्टॉल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई ,देखते ही देखते पटाखों जैसी तेज धमाके के साथ आग ने पूरे स्टाल को अपनी चपेट में ले लिया. यह देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कम्प मच गया.स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी.

मौके पर पहुंचे जवानों ने मौजूद उपकरण फॉयर एक्सटिंगशर और पानी डाल कर आग पर कड़ी मशक्कत  के बाद काबू पाया हालांकि तबतक स्टॉल पर रखा माल काफी हद तक जलकर खाक हो चुका था. फूड स्टॉल के संचालक की माने तो करीब 3 से 4 लाख के नुकसान का अनुमान है फिलहाल आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है, वहीं स्टॉल पर मौजूद कर्मचारी के मुताबिक बंदरों के आतंक की वजह से तार टकराये जिसकी वजह से शर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

स्टेशन पर दिन भर ट्रेनों का रहता है आवागमन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सेंट्रल होने की वजह से यहां हज़ारों की संख्या में ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन होता है. और भारी संख्या में यात्री भी ट्रेनें पकड़ते हैं. आज प्लेटफॉर्म 9 पर स्थित फूड स्टॉल में जो आग लगी उसपर सूझबूझ समय रहते हुए काबू पा लिया गया.उस दरमियां प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन भी नहीं थी. फिलहाल जिस तरह से आग ने विकराल रूप लिया था, हवा भी चल रही थी गनीमत रही कि आग बहुत दूर तक नहीं फैली अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था.

 

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us