Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime In Hindi: बदले की आग में जल रहे सास-ससुर ने बेटी को बनाया विधवा ! हत्या की ऐसी खौफ़नाक कहानी किसी वेब सीरीज से कम नहीं

Kanpur Crime In Hindi: बदले की आग में जल रहे सास-ससुर ने बेटी को बनाया विधवा ! हत्या की ऐसी खौफ़नाक कहानी किसी वेब सीरीज से कम नहीं
दामाद की हत्या, image credit original source

यूपी (Up) के कानपुर (Kanpur) में दामाद की हत्या करने के लिए मृतक युवक के सास-ससुर ने एक खौफ़नाक साजिश रचते हुए अपनी ही बेटी को विधवा बना दिया. पुलिस ने मास्टरमाइंड ससुर समेत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि आरोपी सास और एक अन्य की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है.

एक नजर पूरी खबर

बदले की आग में जल रहे सास-ससुर द्वारा की गई दामाद की हत्या का मामला कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भिसार गांव का है. जहां पर रहने वाला 22 वर्षीय अजय कमल नाम के एक लड़के को पड़ोस में रहने वाली आकृति उर्फ लकी नाम की लड़की से प्यार हो गया दोनों एक दूसरे से छुपकर मिलने लगे लेकिन एक दिन जब ये बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने लड़की की पिटाई करते हुए लड़के के घर वालो से भी शिकायत की, हालांकि लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे जबकि लड़की के परिजन इसके खिलाफ बदनामी के डर से उन्होंने 17 मई 2023 को अपनी बेटी की शादी कानपुर देहात में करा दी.

6 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गयी

24 मई को आकृति बिना किसी को सूचना दिए ही अपने ससुराल से वापस अपने मायके चली आयी और फिर 27 मई 2023 को अपने प्रेमी अजय कमल के साथ गायब हो गयी. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया हालांकि कुछ दिन बाद दोनों वापस भी आ गए पुलिस को दिए गए बयान में दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई और फिर दोनों इस गांव में किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगे.

लड़की की इस हरकत से गांव में हो रही थी बदनामी

उधर बेटी की इस हरकत से नाराज आकृति के पिता राजबहादुर और उसकी मां लालती देवी बदले की आग में दिन रात जल रहे थे क्योंकि शादी के बाद लड़की अपने ससुराल ना जाकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी जिस वजह से यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था और इससे उनकी बदनामी भी हो रही थी हालांकि इस बीच लड़की के परिजनों ने उसे समझाने की लाख कोशिश भी की लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नहीं थी इसलिए आकृति के मां-बाप ने अपनी बेटी को वापस लाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जिसमें उन्होंने कई बार बेटी को वापस बुलाने के लिए पूजा पाठ करवाई जब इससे भी काम न बना तो उन्होंने अपने दामाद को एक्सीडेंट में मारने की योजना बनाई इसमें भी वह फेल हो गए इसलिए वह अन्य तरीकों से दिन रात अपने दामाद को मारने के लिए योजना बनाने में जुट गए उधर अपनी हत्या की योजना से अनजान बेटी और दामाद अलग रहकर अपना गुजर बसर कर रहे थे.

दामाद की हत्या के लिए बनाया मास्टरप्लान

लड़की की मां अपनी बेटी को वापस बुलाने और दामाद को जान से मारने के लिए एक खौफनाक प्लान बनाया इसके लिए उन्होंने महाराजपुर क्षेत्र में रहने वाले महावीर उर्फ नन्हे नाम के युवक को अपने दामाद से दोस्ती करने के लिए हायर किया इसके लिए उसे 50 हजार रुपये भी दिए थे प्लान के मुताबिक महावीर उर्फ नन्हे ने पहले तो कमल के साथ दोस्ती करी और फिर उसका विश्वास जीतने के लिए उसके साथ में रहने लगा दोनों ही आए दिन शराब पार्टी भी करने लगे लेकिन इस बीच महावीर लगातार लड़की के परिजनों के भी संपर्क में था और उनके दामाद की सारी जानकारी प्लान के मुताबिक उन्हें दे रहा था.

प्लान के मुताबिक 17 मई की देर शाम तक महावीर और अजय ने एक साथ शराब पार्टी करी और फिर बहाने से महावीर अजय को किसान नगर पुल के पास ले जाकर अपनी लोकेशन भेज दिया कुछ ही देर बाद एक वैन से शरद (मृतक का साला) अपने और साथी सत्यम के साथ आया और अजय कमल को गाड़ी खींचकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस में इस घटनाक्रम के मास्टरमाइंड राज बहादुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मृतक की सास और एक अन्य की तलाश जारी है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us