Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Sarraafa Association : लूट की घटनाओं से दहशत में सर्राफा व्यापारी,पुलिस कमिश्नर से मिलकर की सुरक्षा की मांग

Kanpur Sarraafa Association : लूट की घटनाओं से दहशत में सर्राफा व्यापारी,पुलिस कमिश्नर से मिलकर की सुरक्षा की मांग
सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

कानपुर में चोरों व लुटेरो के हौसले बुलंद है जहां भी मौका मिलता है ये शातिर जरा भी नहीं चूकते सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि पूर्व की घटनाओं का भी खुलासा हो और सर्राफा मंडी में सुरक्षा के साथ गश्त बढ़ाई जाए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
  • बाजारों में गश्त बढाने की करी मांग, पूर्व की घटनाओं का खुलासा हो जल्द
  • पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को दिया आश्वासन

Bullion traders gave memorandum to the police commissioner : सर्राफा व्यापारियों के साथ पूर्व में हुई लूट व चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा, इस दौरान सर्राफा व्यापारियों ने पिछले 2 वर्षों में ज्वेलरी व्यवसाय पर हुए हमलों और सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई लूट के मामले जिसमें अबतक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है किसी भी घटना का वर्कआउट न कर पाने की वजह से आम व्यापारियों का पुलिस के ऊपर से विश्वास उठता जा रहा है हर तरफ व्यापारियों में असंतोष की भावना व्याप्त हो गई है.

बढ़ाई जाए पुलिस की गश्त

सोमवार को सर्राफा व्यापारी ने पुलिस कमिशनर बीपी जोगदंड से मिले और अपनी समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि पूर्व की घटनाओं का पुलिस वर्कआउट नहीं कर सकी और दोषियों को सजा दे ताकि सर्राफा व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें ,

उधर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने सर्राफा व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी प्रमुख सर्राफा बाजारों में पुलिस द्वारा शाम के वक्त गस्त की जाएगी और किसी भी तरह की घटना को रोका जाएगा.

सर्राफ व्यापारी को मारा था चापड़

गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार की रात को बिधनु के गोपाल नगर क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में लूट के इरादे से चापड़ लेकर आया एक शातिर शख्श ने व्यापारी पर चापड़ से वार किए जहां हिम्मत दिखाते हुए व्यापारी व उसके साथियों ने उस आरोपित को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया था और उसपर कार्यवाही की जाने लगी ,वही कल की घटना के बाद परिजन दहशत में है .फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us