Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bansidhar Tobbaco Raid: तंबाकू व्यापारी के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी के दौरान मिला लग्जरी कारों से भी प्यारा 40 दशक पुराना प्रिया स्कूटर

Bansidhar Tobbaco Raid: तंबाकू व्यापारी के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी के दौरान मिला लग्जरी कारों से भी प्यारा 40 दशक पुराना प्रिया स्कूटर
रेड के दौरान पुराना स्कूटर, image credit original source

Kanpur News In Hindi

यूपी के कानपुर में तंबाकू कारोबारी के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलने का सिलसिला जारी है. दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान व्यापारी के घर से एक से बढ़कर एक लक्जरी गाड़ियां व घड़ी मिली इन सब में सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन सभी गाड़ियों के नंबर 4018 है यही नहीं इस घर में 80 के दशक का एक पुराना प्रिया स्कूटर भी पाया गया है जिसका भी नंबर 4018 है. भले ही यह स्कूटर 40 साल पुराना हो लेकिन देखने से ऐसा लगता है कि अभी भी यह किसी शोरूम में खड़ा हो आखिर क्या है इन गाड़ियों के नंबर का राज और चार दशक बीत जाने के बाद भी इस स्कूटर को क्यों सँवार कर रखा गया है.

80 के दशक का मिला प्रिया स्कूटर

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में तंबाकू व्यापारी के घर पर आईटी की रेड (IT Raid) अभी भी जारी है. इस छापेमारी का आज तीसरा दिन है बंशीधर तंबाकू (Bansidhar Tobbaco) कंपनी के ओनर केके मिश्रा के राजधानी दिल्ली स्थित बंगले में मिली करोड़ों रुपए की गाड़ियों को देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई लेकिन इस बीच अधिकारियों की नजर घर के भीतर खड़े एक स्कूटर पर भी पड़ी यह स्कूटर 80 के दशक का बजाज प्रिया (Priya Scooter) है. भले ही यह स्कूटर 40 दशक पुराना हो लेकिन आज भी देखने से ऐसा लगता है कि यह किसी शोरूम में खड़ा हुआ हो बताते चलें कि व्यापारी के घर से दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों में शुमार रोल्स-रॉयस सहित कई लग्जरी कार्य भी बरामद हुई है सभी गाड़ियों के नंबर 4018 एक समान होने के साथ-साथ स्कूटर के नंबर प्लेट पर भी यही नंबर अंकित है.

लग्जरी कारों से भी प्यारा है ये स्कूटर

लग्जरी गाड़ियों के बीच इतना पुराना स्कूटर देखकर अधिकारियों के मन में भी जिज्ञासा प्रकट हुई और सूत्रों की माने तो उन्होंने व्यापारी के.के मिश्रा के परिजनों से इस स्कूटर के विषय में जानकारी जुटाई तो उन्होंने बताया कि यह स्कूटर काफी पुराना है. जब के.के मिश्रा ने मामूली रूप से व्यापार करना शुरू किया था उन दिनों वह संघर्ष कर रहे थे तब उन्होंने दो पहिया वाहन के रूप में बजाज प्रिया स्कूटर को खरीदा था.

उस दौर में स्कूटर खरीदना भी कार के बराबर था, लेकिन जैसे ही यह स्कूटर उनके घर आया तो उनका समय ही बदल गया देखते ही देखते उनका व्यापार स्कूटर की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा कठिन परिश्रम और लगन के चलते केके मिश्रा तंबाकू के व्यापारी के रूप में एक बड़ा नाम बन गए.

संघर्ष के दिनों का साथी रहा है प्रिया स्कूटर

आगे परिवार ने बताया कि यह स्कूटर उनके लिए बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली है यही कारण है कि करोड़ों रुपए की एक से बढ़कर एक कारे होने के बावजूद आज भी स्कूटर को दुल्हन की तरह सजा कर रखा गया है यही कारण है समय-समय पर इस स्कूटर को मेंटेन किया जाता है यही नहीं इस स्कूटर पर पॉलिश और सिल्वर कोचिंग भी कई बार करवाई जा चुकी है यही कारण है कि स्कूटर देखने में आज भी बिल्कुल नया दिखता है

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

व्यापारी द्वारा आयकर विभाग को किया गया था गुमराह

आयकर विभाग द्वारा तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर राजधानी दिल्ली और औद्योगिक नगरी कानपुर में एक साथ छापेमारी की गई थी. इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी के घर से 60 करोड़ रुपए की लग्जरी गाड़ियों समेत 4:30 करोड़ रुपए नगद मिला है. करीब 2.5 करोड़ रुपये की डायमंड रोलेक्स घड़ी भी मिली है. बताते चले की आयकर विभाग को तंबाकू कंपनी पर बहुत पहले शक था कि वह व्यापार करने के दौरान अपने खातों में हेरा फेरी कर रहे हैं जिसके चलते रणनीति बनाते हुए उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई यही नहीं उन्होंने ऑन पेपर सालाना व्यापारिक लेनदेन 20 से 25 करोड रुपए का दिखाया था लेकिन जब आयकर विभाग ने उनके दस्तावेज खंगाला तो यह लेनदेन 150 कररोड़ रुपए से भी ज्यादा का आंका गया है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us