Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Piyush Jain : इत्र कारोबारी पीयूष जैन की बढ़ी मुश्किलें, 23 किलोग्राम सोना जब्त, लगी 60 लाख की पेनाल्टी,जानिए

Kanpur Piyush Jain : इत्र कारोबारी पीयूष जैन की बढ़ी मुश्किलें, 23 किलोग्राम सोना जब्त, लगी 60 लाख की पेनाल्टी,जानिए
23 किलो सोना जब्त

कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन का नाम तो सभी जानते होंगे ये वही पीयूष जैन है जिनके कानपुर और कन्नौज वाले आवास से कस्टम विभाग को छापेमारी के दौरान 197 करोड़ रूपये नगद और 23 किलो सोना बरामद हुआ था, वही पीयूष के 23 किलो सोने को अब भारत सरकार ने जब्त कर लिया गया है, इतना ही नही पीयूष और उनकी फर्म पर 30-30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.


हाईलाइट्स

  • इत्र कारोबारी पीयूष जैन को चुकाना होगा 60 लाख रुपये
  • पीयूष जैन का 23 किलो सोना हुआ जब्त,कस्टम विभाग ने लगाई पेनल्टी
  • 2021 में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज ठिकानों से मिले थे 197 करोड़ रुपये और 23 किलो सो

23 kg gold seized from perfume trader : कानपुर के चर्चित इत्र व्यापारी पीयूष जैन की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही है,कन्नौज आवास से 23 किलो सोने के बिस्किट बरामद हुए थे जिसे भारत सरकार ने जब्त कर लिया है.वहीं कस्टम विभाग ने 60 लाख की उनपर पेनल्टी भी लगाई गई है.30 लाख पीयूष पर तो 30 लाख ओडोचेम इंडस्ट्रीज जिसके वे पार्टनर हैं.

डीआरआई अधिकारियो ने दी थी जानकारी

इस मामले में 254 दिन बाद पीयूष को सितंबर में रिहा किया था,डीआरआई लखनऊ के सीन‍ियर इंटेलीजेंस अधिकारी संतोष कुमार व अभ‍िषेक स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश हुए थे उन्‍होंने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया क‍ि पीयूष जैन और उनकी फर्म पर 30-30 लाख पेनल्‍टी लगाई गई है इसी के साथ कन्‍नौज स्‍थ‍ित आवास से 23 क‍िलो सोना भी जब्त किया है.

फ़िल्मी अंदाज में ठिकानों से मिली थी रकम

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि 23 दिसंबर 2021 में कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के घर से डीजिजीआई की टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की थी जहां दोनों ठिकानों से करीब 197 करोड़ रुपये बरामद हुए थे,जिसके बाद वे जेल में बंद थे करीब 254 दिन बाद उन्हें जमानत मिली थी, वही कन्नौज आवास से 23 किलो सोना भी बरामद हुआ था जिसका आधार वह नहीं बता सका था जिस पर कस्टम विभाग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए पीयूष पर 60 लाख की पेनल्टी लगाई है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पीयूष के आवास से रकम ऐसी जगह छिपी थी जैसे मानो कोई फ़िल्म चल रही हो दरअसल रकम दीवार के पीछे बने अंदर कमरों से बरामद हुई जिसे देख सभी की आंखे फ़टी की फटी रह गयी थी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us