Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sambhal News In Hindi: शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हे द्वारा की गई इस हरकत से नाराज हुई दुल्हन ! शादी करने से कर दिया इंकार, फिर हुआ ये

Sambhal News In Hindi: शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हे द्वारा की गई इस हरकत से नाराज हुई दुल्हन ! शादी करने से कर दिया इंकार, फिर हुआ ये
दूल्हन हुई नाराज शादी से किया इनकार, image credit original source

Sambhal News In Hindi

यूपी (Up) के संभल (Sambhal) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला (Shocking case) सामने आया है. जहां पर जयमाला के दौरान एक दूल्हा (Groom) थोड़ा रोमांटिक हो गया और उसने दुल्हन को गोद में उठा (Carried The Bride) लिया. उसकी इस हरकत से दुल्हन नाराज (Angry) हो गई और वह इतनी भड़क गई कि उसने दूल्हे को धक्का मारते हुए स्टेज से नीचे उतर गई सब लोग उसे रोकते रहे लेकिन वह नहीं मानी अंत में उसने शादी करने से ही इनकार (Refuse) कर दिया. हालांकि दोनों पक्षों को बैठाकर बात की गई लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई और दहेज का सामान वापस मिलने पर बारात को वापस लौटा दिया गया.

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हैरान कर देने वाला यह मामला संभल (Sambhal) जिले के एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव का है. जहां पर 13 मार्च को एक शादी समारोह (Marriage Ceremony) का कार्यक्रम चल रहा था. अपने समय के अनुसार बारात विवाह स्थल पहुंची इस बीच जब जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ तो स्टेज पर दूल्हा थोड़ा रोमांटिक हो गया और उसने अपनी खुशी का इजहार करते हुए दुल्हन को गोद में उठा लिया इसके बाद उसकी इस हरकत को लेकर लड़की पक्ष और खुद दुल्हन ने इसका विरोध किया यही नहीं दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन इतना भड़क गई कि वह स्टेज छोड़कर ही चली गई सभी लोग दुल्हन को रोकते रहे लेकिन वह नहीं मानी.

wedding_procession_returned_without_bride
दुल्हन के बगैर लौटी बारात, image credit original source

सुबह तक मनाते रहे रिश्तेदार नहीं मानी दुल्हन

दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदार पहुंचे लेकिन वह किसी की बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हुई. दुल्हन अपनी जिद्द पर अड़ी रही और अंत में उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया. मामला बढ़ता देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई बहस होते-होते सुबह भी हो चुकी थी दोनों पक्षों को बिठाकर पुलिस और पंचायत ने दुल्हन को समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई आखिरकार दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष से दहेज का सारा सामान वापस मांगने की मांग करते हुए शादी से इनकार कर दिया इसके बाद वर पक्ष की ओर से दहेज का सारा सामान वापस कर दिया गया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.

दहेज का सारा सामान किया वापस, लौटी बारात

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में कुछ विवाद हो गया था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी जब दोनों पक्षों को बैठाकर वहां पर बात कराई गई तो लड़की पक्ष बिल्कुल भी तैयार नहीं हुआ. लेकिन वर पक्ष की ओर से किसी भी तरह की आपत्ति नहीं दिखाई जा रही थी.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

पंचायत ने भी हस्तक्षेप करते हुए दुल्हन को समझाने की लाख कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से दहेज का सारा सामान वापस मांगने को कहा. जिस पर वह सहमत भी हो गए और शादी का सारा दहेज का सामान वापस कर दिया गया हालांकि पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us