Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam IMD Alert: उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश से तबाही, प्रदेश भर में 19 की मौत- IMD का अलर्ट

UP Mausam IMD Alert: उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश से तबाही, प्रदेश भर में 19 की मौत- IMD का अलर्ट
यूपी में बारिश से तबाही, फोटो साभार सोशल मीडिया

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है. प्रदेश भर में बारिश की तबाही से 19 लोगों की मौत हो चुकी है.खास तौर पर लखनऊ बारिश से काफी प्रभावित हुआ. नदी-नाले उफनाने लगे हैं.आवासीय जगहों पर लबालब पानी भरने से लोगों को बड़ी असुविधाएं हुई. Yogi Adityanath ने बैठक बुलाकर बारिश से प्रभावित जिलों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उधर आईएमडी के मुताबिक अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. जिसके लिए अलर्ट जारी किया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी में बारिश का अलर्ट, कुछ दिनों से प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश
  • लखनऊ समेत तमाम जिलों में लगातार हो रही बारिश, जलमग्न हुई राजधानी
  • आईएमडी का अलर्ट, सीएम ने बैठक कर प्रभावित जिलों पर नजर बनाए और वहां सुविधा पहुंचाने के दिए निर्देश

Heavy Rain In All Districts Of Up : जहां उत्तर प्रदेश सितंबर के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी से झुलस रहा था, कुछ दिनों से शुरू हुई बारिश ने एक तरफ लोगों को राहत दी है. वहीं दूसरी तरफ कहीं-कहीं यह बारिश मुसीबत बनकर भी टूटी. बादल की गरजना और आसमान से आकाशीय बिजली के गिरने से जानमाल की हानि भी हुई है. लखनऊ में भी आवासीय क्षेत्रों में बारिश का पानी अंदर पहुंच गया. ऐसे ही तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर 72 घण्टे का अलर्ट किया है.

उत्तरप्रदेश में बारिश से तबाही 19 की मौत

उत्तर प्रदेश में इन दोनों भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. एक तरफ जहां लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर यह बारिश आफत की बारिश बन कर आई है. राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिले भीषण बारिश की तबाही से प्रभावित हुए हैं. इस बारिश में उत्तर प्रदेश में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग में 72 घंटे का अलर्ट भी जारी किया है.

प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश, सीएम ने दिए निर्देश

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

प्रदेश भर में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे बुरी हालत लखनऊ जिले की सामने आई है, जहां आवासीय क्षेत्र में बारिश का पानी अंदर घुसने लगा है. लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नदी-नाले सब उफनाने लगे है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुलाकर बारिश से प्रभावित जिलों पर नजर के साथ ही बिगड़े हालातो पर चर्चा की और वहां तत्काल लोगों को सुविधाएं पहुंचा के निर्देश भी दिए हैं.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

 

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

 

 

 

 

72 घण्टे का बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से आवासीय क्षेत्र, सड़के ,घरों में पानी पहुंचने लगा है. जिससे लोगों की दिनचर्या व जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है. उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल, कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है. कई जगह तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी है. बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है. हालांकि मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. आईएमडी ने पहले ही 14 सितंबर तक बारिश का अनुमान लगाया था अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाराबंकी में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग में इन जिलों में अलर्ट किया गया है. सीतापुर, बाराबंकी, बलरामपुर, बस्ती, हरदोई, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, इटावा, औरैया में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट ,आज भी बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट किया गया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us