Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is IAS Vishak G Iyer: कौन हैं आईएएस विशाख जी अय्यर जिन्हें सीएम योगी ने बनाया लखनऊ का डीएम

Who Is IAS Vishak G Iyer: कौन हैं आईएएस विशाख जी अय्यर जिन्हें सीएम योगी ने बनाया लखनऊ का डीएम
IAS Vishak Ji Iyer (फाइल फोटो)

आईएएस विशाख जी

आईएएस विशाख जी अय्यर (Visakh G Iyer) को लखनऊ (Lucknow DM) डीएम बनाया गया है. अभी तक वो अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे, आपको बतादें कि इससे पहले IAS Visakh G Iyer कानपुर डीएम की दो बार कमान संभाल चुके हैं

IAS Vishak G Iyer: आईएएस विशाख जी अय्यर को योगी सरकार ने लखनऊ का डीएम (Lucknow DM) बनाया है. अभी तक वो अलीगढ़ के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. गुरुवार देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के चलते उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है. आपको बतादें कि IAS Vishakh G Iyer को सीएम योगी (Yogi Adityanath) का चहेता आईएस माना जाता है.

इसी के चलते उन्हें कानपुर जिलाधिकारी के तौर पर दो बार कमान सौंपी गई थी. विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें  विपक्षी दलों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कानपुर डीएम के पद से हटा कर मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त कर दिया था. लेकिन उसके बाद उन्हें फिर से कानपुर (Kanpur Dm) की कमान सौंप दी गई थी.

कौन हैं विशाख जी (IAS Vishakh G Iyer) 

विशाख जी. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.वह मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं.उन्होंने बीटेक किया है.वह वाराणसी और मेरठ में सीडीओ के पद पर और हमीरपुर, चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं. IAS Vishakh G Iyer को कानपुर का दो बार जिलाधिकारी बनाया गया गया था.

उसके बाद उनका स्थानांतरण बतौर जिलाधिकारी अलीगढ़ (Aligarh DM) कर दिया गया था. देर रात प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें लखनऊ का डीएम बनाया गया है. आईएएस विशाख अय्यर ने साल 2019 आईएएस अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey) से केरल में शादी की थी. वर्तमान में अपूर्वा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष हैं

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us