Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Police Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! भर्ती की आयु सीमा में दी 3 वर्ष की छूट

Up Police Constable Recruitment: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! भर्ती की आयु सीमा में दी 3 वर्ष की छूट
यूपी सरकार ने सिपाही भर्ती में दी छूट : फोटो साभार सोसल मीडिया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती (Police Constable Vacancy) की तैयारी में जुटे युवाओं को नए साल से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है. कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा की छूट की मांग को प्रदेश सरकार ने मान लिया है. अब भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी. सीएम ने प्रमुख गृह सचिव को निर्देश भी दे दिए हैं.

कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार ने दिया तोहफा

उत्तर प्रदेश (UP News) पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (Constable) के 60 हज़ार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है. कुछ दिन पहले ही भर्ती प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. पुलिस भर्ती में जुटे युवाओं की मांग थी कि अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) में छूट दी जाए जिसे सरकार ने मान लिया है. अब भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है.

सभी वर्गों के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 (Up Police Constable Recruitmemt 2023) के आवेदन के लिए हाल ही में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसम्बर 2023 से शुरू होनी है. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी है.

सरकार के इस निर्णय के बाद उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. इन सभी पदों के लिए 16 जनवरी 2024 तक आवेदन किया जा सकता है. यदि आवेदन में कुछ संशोधन करना है तो उम्मीदवार 18 जनवरी 2024 तक इसे सही कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह वैकेंसी पुरुष और महिला कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए निकाली है. 

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

पहले यह थी आयु सीमा अब ये

पहले अब तक आवेदन करने वाले उम्मीदवार युवाओं की उम्र 18 साल से कम और 22 साल तय की गई थी. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी गई है. वहीं अब प्रदेश सरकार के इस निर्णय (Decision) के बाद सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में निर्धारित आयु सीमा से तीन साल की छूट दी जाएगी.

Read More: Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन भुगतान करना होगा. कुल 60,244 पदों को भरने जा रहा है. इसमें अनारक्षित वर्ग - 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी - 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग - 16,264 पद, अनुसूचित जाति - 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति - 1,204 पद हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us